तीसरी दिन की भी होमगार्ड भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न।

बस्ती(उ0प्र0)–  27 अप्रैल 2026 (सू.वि.), जनपद में तीसरे दिन आयोजित होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना ने सेक्टर/स्टैटिक मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया है। उन्होने जनपद के संबंधित अधिकारियों एवं केन्द्र व्यवस्थापक से कहा कि उच्च निर्देशों द्वारा जारी दिशा निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाय।

     जिलाधिकारी ने आज पहली पाली में विभिन्न परीक्षा केंद्रों आर कन्या व श्रीकृष्ण पाण्डेय गर्ल्स विद्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने परीक्षार्थियों की सघन जांच, बैठने की व्यवस्था, प्रश्नपत्र वितरण प्रक्रिया तथा सीसीटीवी निगरानी की स्थिति का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।

      निरीक्षण के दौरान सभी केंद्रों पर व्यवस्थाएं संतोषजनक पायी गयी। इस दौरान केन्द्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक व संबंधित अधिकारीगण उपथित रहें।