कामगारों/शिल्पकारों का निःशुल्क 15 दिवसीय प्रशिक्षण।

बस्ती(उ0प्र0)–  15 मई 2026,( सू.वि.,) उ० प्र० माटीकला बोर्ड द्वारा ‘माटीकला कौशल विकास योजना‘ के अन्तर्गत माटीकला के 20 कारीगरों/शिल्पकारों को 15 दिवसीय शिल्पकारी प्रशिक्षण निःशुल्क दिलाया जाना है। उक्त जानकारी देते हुए जिला ग्रामोद्योग अधिकारी एल० बी० सिंह ने बताया कि ऐसे कामगार/शिल्पकार जिनके परिवार का कोई सदस्य पूर्व में किसी विभाग/संस्था द्वारा माटीकला शिल्पकारी प्रशिक्षण प्राप्त न किये हो तथा जिनकी उम्र 18 से 55 वर्ष के बीच है को निःशुल्क 15 दिवसीय शिल्पकारी प्रशिक्षण मण्डलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केन्द्र, बस्ती द्वारा दिलाया जायेगा। 15 दिवसीय शिल्पकारी प्रशिक्षण पूर्णतः आवासीय होगा तथा प्रशिक्षण अवधि में रू0 250/ दिन की दर से प्रशिक्षुवृत्ति भी प्रत्येक प्रशिक्षार्थी को प्रदान की जायेगी। 

     उन्होने बताया कि बस्ती के माटीकला के इच्छुक कामगार/शिल्पकार जो प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते है आगामी 20 मई 2026 तक जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, बस्ती से सम्पर्क कर अपना ऑनलाईन आवेदन माटीकला के बेवसाइट upmatikalaboard.in  पर कर सकते है। योजना के तहत एक परिवार के एक ही व्यक्ति पात्र होगे तथा जिन्हे पूर्व में इसका लाभ मिल चुका है, वे कामगार इसके पात्र नही होंगें। कार्यालय में ऑनलाईन आवेदन फार्म की हार्ड कापी जमा करते समय स्वंय का पासपोर्ट साईज एक फोटो, आधार, जाति, निवास, शैक्षिक योग्यता का प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, बैंक पासबुक की छाया प्रति जमा करना अनिवार्य होगा।

     उन्होने बताया कि विस्तृत जानकारी हेतु कार्यालय में कार्यालय अवधि में सम्पर्क किया जा सकता है। अधिक जानकारी हेतु मोबाइल नं0-7239005969, एंव 9044610496 पर सम्पर्क कर सकते है।

----------