गौ संरक्षण शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है-जिलाधिकारी, बस्ती ।
• सुरेश कुमार सिंह गौतम
बस्ती(उ0प्र0)– 15 मई 2026 ,(सू.वि., )गौआश्रय स्थलों के व्यवस्थाओं गोवंशो के संरक्षण एवं शासन द्वारा संचालित गौसेवा संबंधी योजनाओं की समीक्षा हेतु नामित नोडल अधिकारियों के साथ बैठक कलेक्टेªट सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी।
बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी ने गौआश्रय स्थल हेतु नामित नोडल अधिकारियों को कहा कि गौसंरक्षण शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है तथा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नही की जायेंगी। उन्होने समस्त नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्रत्येक सप्ताह गौआश्रय स्थलों का निरीक्षण करें, वहॉ की व्यवस्थाओं का सतत् अनुश्रवण सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान प्राप्त कमियों को तत्काल दूर कराने के निर्देश भी दिये गये।
जिलाधिकारी ने कहा कि गौआश्रय स्थलों में रह रहे गोवंशों के लिए पर्याप्त मात्रा में भूसा, हरा चारा, स्वच्छ पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। उन्होने यह भी निर्देश दिया कि बीमार एवं घायल गोवशों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाय। बैठक में जिलाधिकारी ने साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष बल देते हुए कहा कि आश्रय स्थलों में स्वच्छता बनाये रखना अत्यन्त आवश्यक है ताकि गोवंशों को किसी प्रकार की बीमारी का खतरा न हों। उन्होने यह भी निर्देश दिया कि बीमार पशुओं का अलग रखा जाय, उन्हें उसी स्थान पर भूसा, चारा व पानी उपलब्ध कराया जाय।
मृत पशुओं का शव सम्मानपूर्वक दफन किया जाय। इसके अतिरिक्त गर्मी और बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए गोवंशों को लिए पर्याप्त छाया, पानी एवं सुरक्षित स्थान उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिये गयें। उन्होने यह भी कहा कि नर व मादा गौवंशों को अलग-अलग रखा जाय। उन्होने डीएफओ को निर्देशित किया कि गौआश्रय स्थलों पर छायादार पौधों का पौधरोपण युद्धस्तर पर सुनिश्चित किया जाय।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी गौआश्रय स्थलों पर सीसीटीवी कैमरा क्रियाशील अवस्था में रहें, जिससे आवश्यकतानुसार अवलोकन किया जा सकें। उन्होने कहा कि पशुओं का टीकाकरण समय से हो तथा समस्त आवश्यक रजिस्टर अद्यतन रहें। उन्होने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि नैपियर घास की बुआई की कार्ययोजना तैयार करें। उन्होने समस्त नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने गोआश्रय स्थलों का निरीक्षण कर निर्धारित प्रारूप पर सूचना उपलब्ध करायेंगे। उन्होने यह भी कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने दायित्वों को भलीभॉति समझकर निर्वहन करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही क्षम्य नही की जायेंगी।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, डीएफओ डा. शिरीन, जिला विकास अधिकारी अजय कुमार सिंह, पीडी राजेश कुमार, डीपीआरओ धनश्याम सागर, उप जिलाधिकारी शत्रुध्न पाठक, हिमांशु कुमार, मनोज प्रकाश, सत्येन्द्र सिंह, डीसी मनरेगा संजय शर्मा, पशुचिकित्साधिकारी डा. ए.के. गुप्ता, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत विजय प्रकाश वर्मा, जिला सेवायोजन अधिकारी अवधेन्द्र प्रताप वर्मा, ईओ नगरपालिका अंगद गुप्ता, समस्त बीडीओ सहित संबंधित नोडल अधिकारीगण उपस्थित रहें।