दिव्यांगजनों की समस्याओं के निराकरण हेतु मोबाइल कोर्ट का आयोजन।
• सुरेश कुमार सिंह गौतम
बस्ती(उ0प्र0)– 04 मई 2026, दिव्यांगजनों की समस्याओं के निराकरण हेतु दिनॉक 04.05.2026 को राजकीय इण्टर कालेज, बहुउद्देशीय हाल, बस्ती में मोबाइल कोर्ट का आयोजन किया गया। जिसमें प्रो0 हिमांशु शेखर झा राज्य आयुक्त, दिव्यांगजन, उ0प्र0 द्वारा ने दिव्यांगजनो की समस्याओं को सुनकर सम्बन्धित विभागों को तत्काल समाधान हेतु निर्देशित किया।
01 वर्षीय अर्निका सोनी ग्राम व पोस्ट-मुण्डेरवा, बस्ती जो बोलने व सुनने में अस्मर्थ थी मोबाइल कोर्ट में उसके परिवारजन द्वारा अवगत कराया गया कि दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने हेतु PGI LUCKNOW से जारी बेरा जॉच सहित बोर्ड में प्रयास किया गया किन्तु डा0 द्वारा बेरा जॉच के लिए मेडिकल कालेज लखनऊ रेफर किया गया है फिर भी दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी नही किया जा रहा है। जिस पर राज्य आयुक्त द्वारा राजीव निगम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी को तत्काल दिव्यांग प्रमाण निर्गत करने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देशित किया गया।
मोबाइल कोर्ट आयोजन में पुलिस विभाग, परिवहन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, खाद्य एवं रसद विभाग, शिक्षा विभाग, लीड बैंक, पंचायत राज आदि विभागों के अधिकारी मौजूद रहें, मोबाइल कोर्ट में कुल 55 दिव्यांगजनों की शिकायत राज्य आयुक्त के सम्मुख आयी, साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय द्वारा 13 दिव्यांगजनों का मौके पर ही दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किया, मोबाइल कोर्ट में प्राप्त हुई समस्त शिकायतों का निस्तारण 01 माह के भीतर करते हुए न्यायालय राज्य आयुक्त, दिव्यांगजन उ0प्र0 लखनऊ को अवगत कराने के भी निर्देश दिये गये।
मोनिका लाल उपनिदेशक एवं तनुज त्रिपाठी जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी के निर्देशन में कार्यालय के धर्मेन्द्र कुमार, वरिष्ठ सहायक, रमेश कुमार, वरिष्ठ सहायक, अनूप कुमार पाण्डेय, समन्वयक, राहुल राजभर कम्प्यूटर ऑपरेटर, गोविन्द कम्प्यूटर ऑपरेटर, सहित अन्य के प्रयासों से कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।