सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त 69 मामलों मे से 8 का मौके पर ही निस्तारण।
• सुरेश कुमार सिंह गौतम
बस्ती(उ0प्र0)– 02 मई 2026( सू.वि.,) जिलाधिकारी के निर्देशन में जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील हर्रैया में अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान की अध्यक्षा में सम्पन्न हुआ, जिसमें अपर जिलाधिकारी ने लोगों की समस्याओं को सुना तथा समय से निस्तारित करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होने राजस्व वादों के निस्तारण हेतु कानूनगो एवं लेखपाल को निर्देशित किया कि विवादित स्थल पर पहुॅचने से पहले फरियादियों को अवगत कराते हुए दोनों पक्षों को गम्भीरतापूर्वक सुनें तथा सुनने के पश्चात् गुणवत्तापूर्ण एवं निष्पक्षता के साथ वादों का निस्तारण करें।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक श्याम कान्त ने भी आये हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना। उन्होने थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि फरियादियों की समस्याओं का त्वरित व निष्पक्षता के साथ उनके विवादों का निस्तारण किया जाय। उप जिलाधिकारी हर्रैया सत्येन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 69 मामलें प्राप्त हुए, जिसमें से 08 का मौके पर निस्तारण किया गया। इसमें राजस्व विभाग के 32, पुलिस के 14, विकास के 12, विद्युत के 09 तथा अन्य के 02 मामलें आये।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएफओ डा. शिरीन, सीएमओ डा. राजीव निगम, पीडी राजेश कुमार, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डा. ए.के. गुप्ता, एलडीएम आर.एन. मौर्या, समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रेखा गुप्ता, डीसीओ अंगद सिंह, मत्स्य अधिकारी संदीप वर्मा तथा विभागीय अधिकारी गण उपस्थित रहे।