एक दिवसीय रोजगार मेला आगामी 22 जून को ।

बस्ती(उ0प्र0)-  17 जून 2026 ,(सू.वि., )राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय बस्ती के संयुक्त तत्वावधान मे एकदिवसीय रोजगार मेला का आयोजन आगामी 22 जून 2026, सोमवार को पूर्वान्ह 11.00 बजे से राजकीय आई.टी.आई परिसर स्मार्ट क्लास बस्ती में किया जायेंगा। 

उक्त जानकारी देते हुए जिला सेवायोजन अधिकारी अवधेन्द्र प्रताप वर्मा ने बताया है कि इस मेले में सि०आर०-3 इंडिया प्राइवेट लिमिटेड मैनपॉवर कंपनी रिलायंस रिफाइनरी जामनगर गुजरात में आई.टी.आई पासआउट एवं नॉन टेक्निकल डिग्री होल्डर जैसे- इंटर व स्नातक पास अभ्यर्थियों के लिए वेल्डर फैब्रिकेटर पाइप फिटर ब्रशप्रेटर स्प्रेपेंटर सुपरवाइजर फैब्रिकेशन सुपरवाइजर स्ट्रक्चर सुपरवाइजर स्ट्रक्चरफिटर फिटरस्टैटिक रिंगर मिलराइटरफिटर रोटरीरिंगर सुपरवाइजर स्टैटिक गैस कटर सेफ्टी ऑफिसर प्लैनिंग ऑफीसर प्रोजेक्ट इंजीनियरिंग डिफाइरी ग्राइंडर आदि विभिन्न पदों के लिए शारीरिक परीक्षण व साक्षात्कार के माध्यम से भर्ती करेंगें। 

      उन्होने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी की तरफ से रहना व खाना फ्री है। 8 घंटे की ड्यूटी होगी और 154 रुपए परहावर ओवरटाइम भी मिलेगा। वेतनमान 17000 प्लस 2250 व 12 प्रतिषत पी.एफ. आदि निश्चित है। कंपनी के भर्ती अधिकारी श्री आर०पी० शर्मा नियत स्थान- राजकीय आई.टी.आई परिसर स्मार्ट क्लास बस्ती में तिथि 22 जून को पूर्वान्ह 11.00 बजे से अभ्यर्थियों का परीक्षण व साक्षात्कार आदि लेकर चयनित करेंगे । इच्छुक अभ्यर्थी अपने बायोडाटा (रिजूम के साथ)  निःशुल्क प्रतिभाग कर  सकते है। अथवा इच्छुक जाबसीकर सेवायोजन पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर भी विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते है।