मण्डलायुक्त ने रात्रि कालीन चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना।

बस्ती(उ0प्र0)-18 जून 2026 ,(सू. वि.,) विकास खंड बस्ती सदर की ग्राम पंचायत श्रीपालपुर स्थित हीरालाल जूनियर हाईस्कूल परिसर में गुरुवार को रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंडलायुक्त अखिलेश सिंह व पुलिस उप महानिरीक्षक संजीव त्यागी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए।

मंडलायुक्त ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को सरकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से संतृप्त किया जाए।

रात्रि चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क, विद्युत, आवास, पेंशन एवं अन्य स्थानीय समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखा। मंडलायुक्त ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण हेतु आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी तथा जनता की शिकायतों एवं सुझावों को गंभीरता से सुना। चौपाल में ग्राम प्रधान, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

चौपाल के दौरान जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना,पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल,मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव निगम,उप जिलाधिकारी राजेश यादव, जिला विकास अधिकारी, सुशील कुमार श्रीवास्तव, पीडी आनंद कुमार गुप्ता,डीपीआरओ घनश्याम सागर,डीसी मनरेगा  संजय शर्मा, बीएसए अनूप तिवारी, जिला पूर्ति अधिकारी विमल शुक्ला, सहायक विकास अधिकारी पं.सहजराम ,ग्राम पंचायत अधिकारी गोविंद कुमार  साहित संबंधित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।