मत्स्य पालन लाभार्थी चयन हेतु 28 जून तक आवेदन कर सकते हैं।

बस्ती(उ0प्र0)-  6 जून 2026 ,(सू.वि.),मत्स्य विभाग द्वारा संचालित राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं में लाभार्थी चयन हेतु विभागीय पोर्टल का शुभारम्भ आगामी 08 जून 2026 से होगा जिसकी अन्तिम तिथि 28 जून 2026 है 

उक्त जानकारी  देते हुए मुख्य कार्यकारी अधिकारी सन्दीप कुमार वर्मा ने बताया कि उ०प्र० सरकार द्वारा संचालित ग्राम समाज के तालाबों पर प्रथम वर्ष निवेश हेतु मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, मछुआ समुदाय के लाभार्थियों की आजीविका में सुधार हेतु निषादराज बोट सब्सिडी योजना एवं सघन मत्स्य पालन हेतु एयरेशन सिस्टम की स्थापना योजना में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिये लाभार्थी चयन हेतु इच्छुक लाभार्थी विभागीय पोर्टल http://fisheries.up.gov.in पद पर ऑनलाइन आवेदन कर समस्त योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है।

 योजनाओं की विस्तृत जानकारी हेतु किसी भी कार्य दिवस में मत्स्य पालक विकास अभिकरण तृतीय तल विकास भवन बस्ती में सम्पर्क कर सकते है।