बाबा की कुटिया के पास कुआनों नदी की साफ-सफाई अभियान।

बस्ती(उ0प्र0)-  03 जून 2026,( सू.वि.,) जिला प्रशासन के तत्वाधान में बुधवार को जनसहभागिता के माध्यम से कुवांनो नदी के जीर्णाेद्धार अभियान के क्रम में विकास खण्ड बस्ती सदर-बस्ती के ग्राम पंचायत-भूअर निरंजनपुर के अन्तर्गत पुलिस लाईन के पीछे मन्दिर (बाबा की कुटिया) के पास नदी की साफ-सफाई अभियान की शुरूआत की गईं। 


इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ब्लाक प्रमुख राकेश श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान राम वचन- ग्राम प्रधान भूअर निरंजनपुर क्षेत्र पंचायत सदस्य राम अभिलाष चौहान व अशोक चौधरी प्रधान प्रतिनिथि के साथ आम जनता के सहयोग से घाट पर साफ-सफाई कर बृहद स्वरूप में जीर्णाेद्धार अभियान की शुरूआत की गई। 

      इस अवसर पर जन समूह को सम्बोधित करते हुये मा० प्रमुख ने कहा नदियां भारतीय संस्कृति की धरोहर है, जैसे शरीर में धमनिया रक्त का प्रवाह करती है वैसे हमारी नदिंया पूरे ब्रहमांड में जल प्रवाह को अबिरल बनाती है। प्राचीन भारत के इतिहास को देखने पर पता चलता है कि किसी भी बड़े शहर या बड़ी सभ्यतायें विकसित हुई है, वे सभी नदियों के किनारे थी भारतीय संस्कृति में नदिया हमारी आस्था का प्रतीक है ये हमारी भावनाओं व चेतना को जागृत्ति रखती है मानवता व सभ्ययत्ता को बनाये रखने में इनका बहुमूल्य योगदान है। 

      वर्तमान परिदृश्य में यह दिखाई पड़ रहा है कि हमारी नदिंया अपने मूल स्वरूप को खो रही है। उनका जल स्तर घट रहा है नदियो को दूषित किया जा रहा है एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हमारा यह नैतिक कतर्वय बनता है कि हम अपनी धरोहर को सजोये और इसके मूल स्वरूप को नष्ट होने से बचाये तत्क्रम में हम सभी कुवानों नदी के जीर्णाेद्धार अभियान के अन्तर्गत आज यहां एकत्रित हुये हैं। अपने नदियो को अविरल बनाने के लिए सहभागिता के माध्यम से नदियो का जीर्णाेद्धार कार्य किया जायेगा मेरा सर्व समाज के साथियों से अनुरोध है कि आप सभी आगे आये और इस अभियान में अपनी अहम भूमिका का निर्वहन करें जिससे हम अपनी नदियों को मूल स्वरूप तक पहुंचा पायें।

     इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य राम अभिलाष चौहान, ग्राम प्रधानगण, सहायक विकास अधिकारी (ग्राम्य विकास) राजनरायण शुक्ल, सहायक विकास अधिकारी (पं०) सहजराम, ग्रा०प०अ०-रविशंकर शुक्ल, राम जनम, अनीस खान, राम सजीवन चौधरी, रईश खान, सतीश, विनय चौधरी, कपिल देव चौधरी एवं अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहै ।