संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान की जागरूकता रैली निकाली गई ।

 बस्ती(उ0प्र0)- 01 जुलाई 2026,( सू.वि.,)नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती नेहा वर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राजीव निगम  ने राजकीय इंटर कॉलेज में विशेष संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान माह का फीता काटकर शुभारम्भ करते हुए जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह रैली संचारी रोगों से बचाव/रोकथाम के लिए आम जनमानस को जागरूक करने के उद्देश्य से निकाली गयी। संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 जुलाई से 31 जुलाई तक तथा दस्तक अभियान 11 जुलाई से 31 जुलाई 2025 तक संचालित किया जाएगा।

      इस अवसर पर  नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती नेहा वर्मा ने उपस्थित लोगों को बुखार के समुचित इलाज की शपथ भी दिलाई। उन्होने कहा कि दिमागी बुखार जानलेवा हो सकता है या रोग के बाद शारीरिक और मानसिक  विकलांगता भी ला सकता है। इसलिए बुखार होने पर तत्काल नजदीक के सरकारी अस्पताल में ले जाये। जनपद के प्रत्येक सीएचसी/पीएचसी पर बुखार के समुचित इलाज की व्यवस्था है। इस अवसर पर सभी ने अपने गॉव, ब्लाक, जनपद और प्रदेश को दिमागी बुखार मुक्त करने के लिए संकल्प लिया।

     उन्होने इसकी प्रतिबद्धता दोहराई कि शौचालय का प्रयोग करेंगे और अन्य लोगों को भी प्रयोग करने के लिए प्रेरित करेंगे। व्यक्तिगत साफ-सफाई का ध्यान रखेंगे, अपने घर के आस-पास साफ-सफाई रखेंगे। यदि कोई बच्चा बुखार से पीड़ित  होगा तो उसके परिवार को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल जाने हेतु प्रेरित करेंगे।

    इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एके गुप्ता, एसीएमओ डा.ए के सिंह, सी एम मल्होत्रा, जिला मलेरिया अधिकारी आर्येन्द्र दूबे, मलेरिया इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार, एल.टी मनोज सिंह तथा विभागीय चिकित्साधिकारीगण उपस्थित रहें।