वृक्षारोपण भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार है -मण्डलायुक्त, बस्ती ।

बस्ती(उ0प्र0)- 12 जुलाई 2026 ,(सू. वि.,)आयुक्त कार्यालय, बस्ती मण्डल, बस्ती परिसर में रविवार को आयुक्त अखिलेश सिंह के नेतृत्व में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आयुक्त सहित अपर आयुक्त (न्यायिक) सुरेन्द्र प्रसाद यादव, अपर आयुक्त (प्रशासन) मनोज कुमार तिवारी, संयुक्त विकास आयुक्त निर्मल कुमार द्विवेदी तथा   डीएफओ डाॅ. शिरीन ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

आयुक्त अखिलेश सिंह ने कहा कि वृक्षारोपण अभियान पर्यावरण एवं जल संरक्षण के साथ भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार है। उन्होंने कहा कि अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहे, बल्कि प्रत्येक पौधे के संरक्षण और संवर्धन की प्रभावी व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए रोपित पौधों की अगले 5 से 6 वर्षों तक विशेष सुरक्षा एवं नियमित देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


कार्यक्रम में प्रभारी प्रशासनिक अधिकारी/न्याय सहायक रमेश चन्द्र कन्नौजिया,  व्यैक्तिक सहायक बजरंग बली पाण्डेय, नाजिर अनुपम चौधरी,शैलेश कुमार श्रीवास्तव,  जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव,राजेश रसाल,शलभ श्रीवास्तव,अमित कुमार उपाध्याय, संदीप यादव, पवन यादव,संजय कुमार श्रीवास्तव, आफताब अहमद,शमीम अहमद, सौरभ कुमार आदि सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।