दिव्यांग बच्चों को उपकरण उपलब्ध कराने के लिए 144 बच्चों का परीक्षण किया गया।

बस्ती(उ0प्र0)- 21 अगस्त 2026  ,आज समग्र शिक्षा के समेकित शिक्षा अंतर्गत दिव्यांग बच्चों को उपकरण एवं उपस्कर उपलब्ध कराने के लिए एलिम्को कानपुर के सहयोग से उपकरण मापन कैंप का आयोजन बीआरसी Saughaat में कराया गया।

 जिसमें कुल 144  बच्चों का परीक्षण किया गया इन सभी बच्चों को उनकी आवश्यकता के अनुसार ट्राई साइकिल बैसाखी,व्हील चेयर, CP चेयर , ID TLM कीट,हियरिंग एड ब्रेल किट आदि उपकरण 28 अक्टूबर 2026 को प्रदान किए जाएंगे। 

जनपद में अभी  कुल 1  उपकरण मापन कैंप का आयोजन होना है जो कल 22 अगस्त  को BRC बहादुरपुर ने और 22 अगस्त 2026 को BRC बहादुरपुर में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर एलिम्को से आए हुए कृत्रिम अंग विशेषज्ञ फैसल करीम , अखिलेश यादव, ऑडियोलॉजिस्ट बाल गोपाल, तकनीशियन विवेक कुमार और डाटा ऑपरेटर आकाश द्वारा परीक्षण किया गया ।कार्यक्रम का संचालन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री अनूप कुमार तिवारी के निर्देशानुसार जिला समन्वयक सुनील कुमार त्रिपाठी द्वारा किया गया तथा इसमें सभी स्पेशल एजुकेटर एवम् फीजियोथेरपिस्ट अजय पांडेय  द्वारा सहयोग दिया गया। बच्चो का ऑनलाइन UDID में सहयोग महिंद्रा टेक फाउंडेशन की ऋतु पांडेय और अभिषेक द्वारा किया गया।