विकास कार्यों में शिथिलता कदापि बर्दास्त नहीं कि जाएगी-मण्डलायुक्त, बस्ती ।

बस्ती(उ0प्र0)–  21 अगस्त 2026 ,(सू.वि., )विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक मंडलायुक्त वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयुक्त सभागार में आयोजित हुई। बैठक में मंडल के जनपदों में संचालित विकास योजनाओं, निर्माणाधीन परियोजनाओं तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की विभागवार प्रगति की समीक्षा की गई।    




 मंडलायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि विकास कार्यों मे शिथिलता कदापि बर्दाश्त नही की जायेंगी। उन्होने कहा कि विकास कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूरा कराया जाए। जिन परियोजनाओं में अपेक्षित प्रगति नहीं हो रही है, उनमें तेजी लाते हुए बाधाओं का तत्काल निस्तारण कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। संबंधित अधिकारी स्वयं स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति की नियमित निगरानी सुनिश्चित करें।

       बैठक में दशमोत्तर छात्रवृत्ति, दैनिक विद्युत आपूर्ति, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, बीज वितरण, प्रधानमंत्री आवास, मनरेगा, एंबुलेन्स 102, जननी सुरक्षा, मोबाइल यूनिट वैन, दुग्ध मूल्य भुगतान, आधार सीड़िग, फैमिली आईडी, 15वॉ वित्त आयोग, स्वच्छ भारत मिशन, आपरेशन कायाकल्प, शादी अनुदान, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, कन्या सुमंगला, सामूहिक विवाह योजना सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा की गई। मंडलायुक्त ने विभागवार लक्ष्य और उपलब्धियों की जानकारी लेते हुए कम प्रगति वाले कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का वास्तविक लाभ पात्र लाभार्थियों तक समय से पहुंचना अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

        मंडलायुक्त ने अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा, ताकि किसी परियोजना में विभागीय स्तर पर अनावश्यक विलंब न हो। उन्होंने लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा तथा समस्याओं के प्रभावी समाधान पर भी जोर दिया। साथ ही जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की प्रगति केवल कागजी रिपोर्ट तक सीमित न रहे, बल्कि उसका लाभ आमजन को धरातल पर दिखाई देना चाहिए। 

      मण्डलायुक्त ने राजस्व वसूली तथा आईजीआरएस की समीक्षा करते हुए कहा कि संबंधित अधिकारी विभागीय लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली प्राप्त करना सुनिश्चित करें। आईजीआरएस से संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण आख्या के साथ निस्तारण किया जाय। 

      बैठक का संचालन संयुक्त विकास आयुक्त निर्मल कुमार द्विवेदी ने व आईजीआरएस का संचालन अपर आयुक्त प्रशासन मनोज कुमार तिवारी ने किया। बैठक में जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना, जिलाधिकारी संतकबीर नगर आलोक कुमार, जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर शिवशरणप्पा जी.एन., मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, संतकबीर नगर के जयकेश त्रिपाठी, सिद्धार्थनगर के बलराम सिंह, उप निदेशक अर्थ एवं संख्या पूनम, तीनों जिलों के मुख्य चिकित्साधिकारी, उपनिदेशक पंचायत हरिकेश बहादुर, उप निदेशक समाज कल्याण राम कुमार चौरसिया, संयुक्त कृषि निदेशक राम बचन राम, सहायक निदेशक बेसिक शिक्षा संजय कुमार शुक्ल, मुख्य अभियन्ता विद्युत विजय कुमार गुप्ता, अपर निदेशक पशुपालन डा. राजेश कुमार त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार, डीपीआरओ धनश्याम कुमार, पर्यटन अधिकारी विकास नारायण, वरिष्ठ सहायक सुहैल अहमद, तथा विभिन्न विभागों के मंडलीय एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।