राष्ट्रीय लोक अदालत आगामी 12 सितम्बर को आयोजित की जाएगी।
• सुरेश कुमार सिंह गौतम
बस्ती(उ0प्र0)- 09 सितम्बर 2026 ,(सू.वि.,) राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली, उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार आगामी 12 सितम्बर 2026 को जनपद बस्ती में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बस्ती के तत्वाधान में तथा भारतीय स्टेट बैंक, सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया, उ.प्र.ग्रामीण बैंक एवं पराविधिक स्वयं सेवकों के सहयोग से बुधवार को राष्ट्रीय लोक अदालत के प्राचर-प्रसार एवं आम जन को जागरूक करने के लिये रैली निकाली गयी, जिसे मा. जनपद न्यायाधीश शमसुल हक द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय कु. आराधना रानी, अपर जिला जज-प्रथम कमलेश कुमार, अपर जिला जज (एस.सी./एस.टी. एक्ट) रामकरन यादव, अपर जिला जज- द्वितीय जितेन्द्र गुप्ता, अपर जिला जज(पाक्सो एक्ट) अनिल कुमार-XIV, अपर जिला जज (ई.सी. एक्ट)/नोडल अधिकारी लोक अदालत प्रमोद कुमार गिरि, अपर जिला जज/एफ.टी.सी. प्रथम विराट शिरोमणि, अपर जिला जज/एफ.टी.सी.-द्वितीय श्रीमती मीनाक्षी सोनकर, अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय श्रीमती मौसमी मध्येशिया, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संदीप एवं प्रथम अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राज बाबू, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवेन्द्र कुमार प्रथम, द्वितीय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आरिफ अहमद अंसारी सहित अन्य अधिकारीगण तथा सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रमाशंकर पाण्डेय, पराविधिक स्वयं सेवकों व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
उक्त रैली के उपरान्त सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवेन्द्र कुमार प्रथम ने पराविधिक स्वयं सेवकों की बैठक आयोजित कर उन्हें जनपद के दूर-दराज के क्षेत्रों में, गाँवों में राष्ट्रीय लोक अदालत के लाभों के संबंध में आम जन मानस को जागरूक करने के लिये लघु कैम्पों का आयोजन कर प्रचार-प्रसार में और तेजी लाने हेतु भी निर्देशित किया गया।