छूटे हुए मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करा सकते हैं।
• सुरेश कुमार सिंह गौतम
बस्ती(उ0प्र0)– 03 अक्टूॅबर 2026,( सू.वि.,) भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर सम्प्रति चल रहे निरंतर पुनरीक्षण 2026 के अन्तर्गत जनपद में ईपी रेशियो एवं जेण्डर रेशियों को बढ़ाए जाने के उददेश्य से समस्त अर्ह युवा, छूटे हुए मतदाता, प्रथम बार मतदाता बनने की अर्हता रखने वाले, बेधर मतदाता, दिव्यांग मतदाता तथा महिला मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित किये जायेंगे।
उक्त जानकारी देते हुए उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम ज्ञान चन्द्र गुप्ता ने बताया है कि यह सुनिश्चित किया जायेगा कि मतदाता सूची में नाम सम्मिलित होने से कोई भी अर्ह मतदाता छूटने न पाए। इस कार्य में विभिन्न विभागों यथा-महिला कल्याण, उच्च शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, चिकित्सा विभाग, दिव्यांगजन, ग्राम्य विकास, युवा कल्याण सहित अन्य विभागों का सहयोग लिया जायेगा।
उन्होने बताया है कि किसी भी अर्ह मतदाता का नाम सूची में नही है तो निरन्तर पुनरीक्षण 2026 के तहत पदाभिहित स्थलों (मतदान केन्द्रों) पर पदाभिहित अधिकारी/बीएलओ से फार्म प्राप्त कर भरकर उन्हें उपलब्ध करा सकते है अथवा आयोग की ऐप ECINET मोबाइल ऐप पर एवं वेबसाइट https//voters.eci.gov.in के माध्यम से फार्म-6, 8 एवं फार्म-7 संबमिट कर सकते हैं ।