जनपद न्यायाधीश ने अन्य अधिकारियों के साथ राजकीय बाल संप्रेषण गृह का निरीक्षण किया।

बस्ती(उ0प्र0)– 29 सितम्बर 2026 ,(सू.वि.), मा. जनपद न्यायाधीश शमसुल हक, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संदीप, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवेंद्र कुमार-प्रथम एवं क्षेत्राधिकारी बस्ती सदर मानसी दहिया ने राजकीय बाल संप्रेषण गृह (किशोर), पचपेड़िया मार्ग, बस्ती का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान माननीय जनपद न्यायाधीश ने सम्प्रेक्षण गृह में रह रहे बच्चों के स्वास्थ्य एवं शिक्षा की जानकारी प्राप्त किया। उन्होंनें बच्चों में राष्ट्रीय भावना व नैतिक बल के लिये प्रेरित करने पर बल दिया। निरीक्षण के दौरान अध्यनरत् किशोर अपचारी से जनपद न्यायाधीश ने रसायन विज्ञान के संबंध में प्रश्न किया उत्तर संतोषजनक न मिलने पर स्वयं उसके बारे में बताया तथा अधिकांश किशोर अपचारी चेस, कैरम, लूडो आदि खेलते हुये मिले। जिसके संबंध में जनपद न्यायाधीश ने उक्त खेलों के नियमों के बारे में पूछा तथा अपनी जानकारी को भी बच्चों के साथ साझा किया। 

      उन्होंनें बच्चों से खेल की भावना विकसित करने पर बल देते हुये कहा कि इससे मानसिक कुशलता में वृद्धि होती है। बाल सम्प्रेक्षण गृह में जनपद बस्ती के 36 किशोर, संतकबीरनगर के 39 किशोर एवं जनपद सिद्धार्थनगर के 20 किशोर एवं मेरठ का 01 किशोर कुल 96 किशोर निरूद्ध थे। जनपद न्यायाधीश ने अधीक्षक बाल सम्प्रेक्षण गृह को निर्देशित किया कि 18 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों को जिला कारागार, बस्ती में स्थानांतरित करने हेतु आवश्यक कार्यवाही करें। किशोर अपचारी के द्वारा प्रस्तुत जमानत प्रार्थना पत्रों पर शीघ्र सुनवाई के लिये भी अधीक्षक को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान बाल सम्प्रेक्षण गृह में रसोईघर, बाथरूम की साफ-सफाई दुरूस्त पायी गयी गई। बच्चों द्वारा बताया गया की उनको समय से उचित आहार मिल जाता है। जनपद न्यायाधीश ने बच्चो को बढ़ने एवं खेल-कूद करने हेतु प्रोत्साहित किया। 


Popular posts
गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन हेतु जनपद में आदर्श आचार संहिता लागू।
सावित्री विद्या विहार इण्टर कालेज में छात्र/छत्राओं को पॉस्को अधिनियम के बारे में जानकारी दी गई।
Image
स्वच्छ शहर के निर्माण में आम नागरिक की भी सहभागिता जरूरी- मुख्य राजस्व अधिकारी,बस्ती ।
Image
गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड निर्वाचन क्षेत्र के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न।
Image