सावित्री विद्या विहार इण्टर कालेज में छात्र/छत्राओं को पॉस्को अधिनियम के बारे में जानकारी दी गई।

बस्ती(उ0प्र0)– बस्ती 29 सितम्बर 2026 सू.वि., उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ व मा. जनपद न्यायाधीश शमसुल हक के अध्यक्षता में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बस्ती के तत्वाधान में सावित्री विद्या विहार इण्टर कालेज, रामजीपुरम-बस्ती में छात्र/छात्राओं को पॉक्सो अधिनियम-2012 के बारे में सरल और सही जानकारी प्रदान की गयी, जिससे कोई भी युवा अज्ञानता के कारण गंभीर अपराध न कर सके या उसका शिकार न होने पाये। 


उक्त कार्यक्रम में प्रधानाचार्य ज्ञानेन्द्र कुमार त्रिपाठी, इवेन्ट ऑर्गनाइजर जगदीश प्रसाद मिश्र, विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट)/नोडल अधिकारी, अनिल कुमार, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवेन्द्र कुमार, न्यायिक अधिकारी आशुतोष शुक्ला व श्रीमती सत्यभामा कौशिकी द्वारा उपस्थित छात्र/छात्राओं को पाक्सो अधिनियम-2012 के बारे में सही जानकारी प्रदान की गयी। 

उक्त कार्यक्रम में विद्यालय में कार्यरत अध्यापक व अध्यापिकायें व अन्य स्टाफ तथा बाल संरक्षण अधिकारी श्रीमती बीना सिंह, विनय श्रीवास्तव पराविधिक स्वयं सेवक बृजबासी लाल शुक्ला, शिवांकी, ज्योत्सना व सुशील कुमार उपस्थित रहे।

Popular posts
गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन हेतु जनपद में आदर्श आचार संहिता लागू।
स्वच्छ शहर के निर्माण में आम नागरिक की भी सहभागिता जरूरी- मुख्य राजस्व अधिकारी,बस्ती ।
Image
जनपद न्यायाधीश ने अन्य अधिकारियों के साथ राजकीय बाल संप्रेषण गृह का निरीक्षण किया।
Image
गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड निर्वाचन क्षेत्र के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न।
Image