जनपद में आज से बच्चों का टीकाकरण कार्यक्रम शुरू ।

बस्ती(उ.प्र.) ― बस्ती 16 मई 2020 सू०वि०,  कोरोना वायरस लॉकडाउन के कारण पिछले लगभग 2 माह से बंद टीकाकरण का शुभारंभ आज जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने मरवटिया पीएचसी के खुटहन जूनियर हाई स्कूल में किया।
            इस अवसर पर 2 माह की बच्ची को बीसीजीए पोलियो ड्रॉप, रोटा वायरस, एफआईपीवी, पेन्टा पीसीडी का टीका एएनएम गुड़िया वर्मा ने लगाया।
           जिलाधिकारी के पूछने पर उन्होंने बताया कि इस सेंटर पर 30 बच्चों की लिस्ट तैयार है और सबको भिन्न-भिन्न टीके लगाए जाएंगे। सभी बच्चों को मातृ एवं बाल सुरक्षा कार्ड भी दिया जा रहा है।
           जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि टीका लगाते समय बच्चे के मां को टीके के बारे में आवश्यक जानकारी एवं सावधानी के बारे में बता दें। किस बीमारी के लिए टीका लग रहा है, इसकी भी जानकारी दे दें। टीके लगने के बाद क्या प्रभाव हो सकता है, इसके बारे में भी बता दें। ताकि अभिभावक को घबराहट न रहे।
            इस अवसर पर सीएमओ डॉ० जेपी त्रिपाठी, यूनिसेफ के आलोक राय, डब्ल्यूएचओ के डॉ० जलज, प्रभारी चिकित्साधिकारी मरवटिया मेनाज गनी तथा आशा बहुएं उपस्थित रहे।