राजकीय रेशम फॉर्म पर प्रशिक्षण प्रारम्भ।

बस्ती(उ0प्र0)– 18 फरवरी 2026,आज  राजकीय रेशम फॉर्म कजरी कुंड पर मुख्यमंत्री रेशम विकास योजना के अंतर्गत तृतीय बैच का प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ।

 इस अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण किट वितरित किया गया। कार्यक्रम के अवसर पर उपायुक्त उद्योग श्री हरेंद्र प्रताप ,जिला ग्रामोद्योग अधिकारी श्री एलबी सिंह ,फार्म प्रभारी श्री सतीश कुमार पांडे आदि उपस्थित रहे ।

कार्यक्रम का संचालन सहायक निदेशक रेशम श्री नितेश सिंह के द्वारा किया गया।