बस्ती(उ0प्र0)- 21 फरवरी 2026, (सू.वि.) क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय द्वारा एकदिवसीय रोजगार मेला का आयोजन आगामी 26 फरवरी 2026 बृहस्पतिवार को पूर्वान्ह 11.00 बजे से क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय कैम्पस कटरा मूड़घाट रोड बस्ती में किया जायेंगा।
उक्त जानकारी देते हुए जिला सेवायोजन अधिकारी अवधेन्द्र प्रताप वर्मा ने बताया कि इस मेले में बस्ती रोडवेज उ०प्र० परिवहन निगम बस्ती डिपों के ए०आर०एम ⁄ भर्ती अधिकारी सविंदा चालक के रिक्त ड्राइवर पद के लिए साक्षात्कार के माध्यम से कैम्पस भर्ती करेंगें।
उन्होने बताया कि शैक्षिक योग्यता कम से कम कक्षा 8 पॉस, लम्बाई 05 फुट 03 इंच, लाइसेन्स हैवी वाहन चलाने का न्यूनतम 02 (दो) वर्ष का अनुभव, आयु सीमा-न्यूनतम 23 वर्ष 06 माह से ऊपर होनी चाहिए। सविंदा चालक डृाइवर पद चयनित होने के उपरान्त मानदेय 2.20 पैसा प्रतिकिलोमीटर 6000 से अधिक किलोमीटर एवं 25 दिन के संचालन पर रु० 4000 का अतिरिक्त प्रोत्साहन देय होगा। साथ ही नाइट भत्ता एवं टारगेट से अधिक आय पर अतिरिक्त प्रोत्साहन मिलेगा।
उन्होने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने अंकपत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड के साथ निःशुल्क प्रतिभाग कर साक्षात्कार के माध्यम चयन होने हेतु उपरोक्त तिथि पर क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय बस्ती में सम्मिलित हो सकते है अथवा इच्छुक जाबसीकर सेवायोजन पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर भी विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते है।