प्रभारी मंत्री द्वारा जनपदीय विकास कार्यों एंव कानून व्यवस्था की समीक्षा।

बस्ती(उ0प्र0)–  07 मार्च 2026 (सू.वि.), मा. प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले/जनपद प्रभारी मंत्री आशीष कुमार पटेल की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में जनपद के विकास कार्यो/कानून व्यवस्था की समीक्षा की गयी। 

इस अवसर पर मा. विधायक हर्रैया अजय सिंह, मा. जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, जिला अध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र, एमएलसी प्रतिनिधि हरीश सिंह, विधायक कप्तानगंज प्रतिनिधि गुलाब चन्द्र सोनकर, हर्रैया के सरोज मिश्र, सदर के मो. सलीम, महादेवा के फूलचन्द्र श्रीवास्तव तथा अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहें। बैठक प्रारम्भ होने के पूर्व मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल द्वारा मा. प्रभारी मंत्री को बुके देकर तथा अन्य जनप्रतिनिधियों को भी बुके देकर स्वागत किया गया।

जनपद के मा. प्रभारी मंत्री ने सर्वप्रथम कानून व्यवस्था की समीक्षा किया, जिसमें पुलिस विभाग के बेहतर कार्यप्रणाली से सभी जनप्रतिनिधियो ने संतोष व्यक्त किया। उन्होने पिछले बैठक की अनुपालन आख्या की समीक्षा किया। उन्होने विभागीय परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि संचालित परियोजनाओं को शीघ्रअतिशीघ्र पूर्ण कराते हुए संबंधित विभाग को हैण्डओवर करें। उन्होने अधिशासी अभियन्ता बाढ़ को निर्देशित किया कि बाढ़ से बचाव हेतु समस्त आवश्यक तैयारिया ससमय पूर्ण कर लिया जाय।

      सड़क निर्माण की समीक्षा करते हुए उन्होने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षतिग्रस्त सड़को की पैचिंग करायी जाय। एनएचआई को निर्देशित किया कि राष्ट्रीय राजमार्गो पर अवैध कटो को चिन्हित करते हुए बन्द किया जाय। जलजीवन मिशन की परियोजनाओं की समीक्षा में उन्होने पाया कि 855 में से 193 परियोजनाए पूर्ण हो गयी है, शेष परियोजनाओं को शीघ्रअतिशीघ्र पूर्ण करने का निर्देश अधिशासी अभियन्ता को दिया। उन्होने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकार द्वारा संचालित विभिन्न लाभपरक योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध व पारदर्शी तरीके से पहुॅचाया जाय। उन्होने कहा कि विकास कार्यो में किसी भी प्रकार की लापरवाही व शिथिलता बर्दाश्त नही की जायेंगी।

      बैठक में एमएलसी प्रतिनिधि हरीश सिंह ने कहा कि आटो रिक्शा का रूट निर्धारित किया जाय। इसमें एआरटीओ की भी मदद ली जाय, जिससे आमजन को जाम की समस्या से निजात मिल सकें। बैठक में मा. मंत्री ने जिला आबकारी अधिकारी को अनुपस्थित पाये जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण जारी करने का निर्देश मुख्य विकास अधिकारी को दिया।   

     बैठक में पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान, डीएफओ डा. शिरीन सिद्दीकी, डीडीओ अजय कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी शत्रुध्न पाठक, उपायुक्त (प्रशासन राज्यकर) उपेन्द्र यादव, उपायुक्त उद्योग हरेन्द्र प्रताप, जिला सेवायोजन अधिकारी अवधेन्द्र प्रताप वर्मा, डीसी मनरेगा संजय शर्मा, भूमि संरक्षण अधिकारी डा. राजमंगल चौधरी, अधिशासी अभियन्ता पीडब्ल्यूडी अवधेश कुमार व एसई हाइडिल खालिद सिद्दीकी, पर्यटन अधिकारी विकास नारायण, ईओनगर पालिका अंगद गुप्ता, डीएसओ विमल कुमार शुक्ला सहित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहें।