बस्ती(उ0प्र0)- 13 अप्रैल 2026 (सू.वि.), क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय द्वारा एकदिवसीय रोजगार मेला का आयोजन आगामी 16 अप्रैल 2026 वृहस्पतिवार को पूर्वान्ह 11.00 बजे से क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय कैम्पस कटरा मूड़घाट रोड बस्ती में किया जायेगा। उक्त जानकारी देते हुए जिला सेवायोजन अधिकारी अवधेन्द्र प्रताप वर्मा ने बताया कि इस मेले में पैराग्रीन सिक्योरटी कम्पनी सुरक्षा जवान/सिक्युरिटी गार्ड के 150 पदों पर शारीरिक परीक्षण व साक्षात्कार के माध्यम से भर्ती करेंगें।
उन्होने बताया कि जिसमें अभ्यर्थियों की अनिवार्य योग्यता उम्र 18 से 40, लंबाई 168 सेमी है, वेतन 16000 व कार्य का स्थान-लखनऊ व अयोध्या मे रहेंगा। दूसरे नियोजक बस्ती रोडवेज उ०प्र० परिवहन निगम बस्ती डिपों सविंदा चालक के रिक्त ड्राइवर 150 पदों के लिए शारीरिक परीक्षण व साक्षात्कार के माध्यम से भर्ती करेंगें। जिसमें अभ्यार्थियों की अनिवार्य योग्यता कम से कम कक्षा 8 पास, लम्बाई 05 फुट 03 इंच, अनुभव, लाइसेन्स हैवी, वाहन चलाने का न्यूनतम 02 (दो) वर्ष का अनुभव, आयु सीमा- न्यूनतम 23 वर्ष 06 माह से ऊपर होनी चाहिए। सविंदा चालक पद चयनित होने के उपरान्त मानदेय 2.20 पैसा प्रतिकिलोमीटर 6000 से अधिक किलोमीटर एवं 25 दिन के संचालन पर रु० 4000 का अतिरिक्त प्रोत्साहन देय होगा।
उन्होने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने बायोडाटा, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड के साथ निःशुल्क प्रतिभाग कर सकते है। अथवा इच्छुक जाबसीकर सेवायोजन पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर भी विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते है।