तहसील दिवस में प्राप्त 56 शिकायतों में से 5 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण।

बस्ती(उ0प्र0)-  04 अप्रैल 2026 (सू.वि.), भानपुर तहसील सभागार में जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु तहसील दिवस का आयोजन जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में किया गया। 

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने भी जनसुनवाई किया। जिलाधिकारी ने तहसील दिवस में दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

      जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा है कि जनता को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी शिकायत को लंबित न रखा जाए तथा प्रत्येक प्रकरण की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। उप जिलाधिकारी हिमांशु कुमार ने बताया कि तहसील दिवस में कुल 56 शिकायते प्राप्त हुई, जिसमे से 5 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर समाधान करने के निर्देश दिए गए।

     इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डा. यशवीर सिंह ने सुनवाई करते हुए पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि थानों से संबंधित मामलों को तत्परता से निस्तारण करायें। सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएफओ डा. शिरीन, सीएमओ डा. राजीव निगम, डीडीओ अजय कुमार सिंह, पीडी राजेश कुमार, डीपीआरओ धनश्याम सागर, समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव, मत्स्य अधिकारी संदीप वर्मा, डीएसओ विमल शुक्ला, सीवीओ डा. ए.के. गुप्ता, उप निदेशक कृषि अशोक कुमार गौतम, डीएचओ अरूण त्रिपाठी सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहें।