जिलाधिकारी एंव पुलिस अधीक्षक द्वारा गेहूं फसल कटाई/निरीक्षण।
• सुरेश कुमार सिंह गौतम
बस्ती(उ0प्र0)- 04 अप्रैल 2026 (सू.वि.), प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत चल रहे क्राप कटिंग प्रयोग जनपद में कराया जा रहा है, जिसमें जनपद स्तरीय एवं तहसील स्तरीय अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया जाता है।
इसी क्रम में जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना एवं पुलिस अधीक्षक डा यशवीर सिंह ने संयुक्त रूप से ग्राम फेरसम विकास खण्ड-सल्टौआ, तहसील-भानपुर के गाटा संख्या 12/0.126 हे0 में 10 मी० समबाहु त्रिभुज (43.33वर्ग मी0) की कटाई कर फसल का निरीक्षण किया गया, जिसमें गेहूं 18.9 किग्रा निकला, जिसके अनुसार प्रति हेक्टेयर उत्पादन लगभग 43.5 कुंतल प्रति हे० हुआ।
निरीक्षण के दौरान फसल उपज औसतन है। इस अवसर पर भू-स्वामी बादुल्लाह पिता का नाम अब्दुल, अपर सांख्यिकीय अधिकारी-अजय कुमार चौधरी, नायब तहसीलदार-पूजा वर्मा, राजस्व निरीक्षक सुभाष चौबे, लेखपाल शिव कुमार राम, वीरेन्द्र चौधरी, संतोष कुमार एंव ग्रामवासी उपस्थित रहे।