राजकीय बालिका इन्टर कालेज में नारी शक्ति वंदन जागरूकता कर्यक्रम सम्पन्न।

बस्ती(उ0प्र0)-  15 अप्रैल 2026 (सू.वि.), उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की मा. उपाध्यक्ष श्रीमती चारू चौधरी द्वारा नारी शक्ति वंदन जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन राजकीय बालिका इण्टर कालेज में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मा. उपाध्यक्ष श्रीमती चौधरी ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं का शिक्षित एवं आत्मनिर्भर होना अत्यन्त आवश्यक है। उन्होने महिलाओं से संबंधित विभिन्न कानूनों, अधिकारों एवं सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया।

 इस दौरान महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्प लाईन नं.-जैसे-1090 एवं 181 की जानकारी दी गयी तथा छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा एवं सामाजिक चुनौतियों से निपटने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया। उन्होने छात्राओं को जीवन में आगे बढने, अपने लक्ष्य निर्धारित करने तथा आत्मविश्वास के साथ उन्हें प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। 

उन्होने उपस्थित छात्राओं को मातृत्व वंदन योजना, बाल विवाह, बेटी बचाओं-बेटी पढाओ, कन्या सुमंगला योजना, टीकाकरण, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से संबंधित जानकारी विस्तारपूर्वक दी गयी। उन्होने नारी वंदन जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत यह भी कहा कि हम परिवर्तन युग के साक्षी है, नारी का सम्मान शब्दों तक सीमित नही है, धरातल पर भी देखने को मिल रहा है। 

महिला हर क्षेत्र में आगे बढ रही है। इस कार्यक्रम के तहत उनके द्वारा प्रधानमंत्री जी को ह्रदय से बधाई दी गयी। उन्होने यह भी कहा कि इस योजना के तहत विधानसभा में महिलाओं की भागीदारी बनेंगी। राष्ट्रनिर्माण में सहायक होंगी। उन्होने यह भी कहा कि उ.प्र. में कानून व्यवस्था पहले से और बेहतर हुआ है। आज के दौर में महिलाए सुरक्षित महशूस कर रही है। 

उन्होने यह भी कहा कि आयोग द्वारा जनसुनवाई के साथ-साथ चौपाल का आयोजन तथा अन्तिम पायदान पर खड़ी महिला तक पहुॅचने का प्रयास किया जाता है, जिससे किसी महिला पर अन्नयाय न होने पाये। इस दौरान नारी वंदन योजना के तहत उपस्थित महिलाओं ने हस्ताक्षर अभियान में प्रतिभाग भी किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा राली सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी राजेश कुमार, पिछड़ा कल्याण अधिकारी रेखा गुप्ता, डीपीआरओ धनश्याम सागर, जिला समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव, महिला थानाध्यक्ष शालिनी सिंह, बाल संरक्षण अधिकारी बीना सिंह, प्रभारी प्रधानाचार्य अंजू वर्मा, सीडीपीओ देवेन्द्र सिंह, प्रभारी सीडीपीओ अनुराधा पाण्डेय, इंस्पेक्टर मंजू सिंह, वरिष्ठ सहायक अशोक सिंह, वन स्टाफ सेण्टर की टगर पाल सहित छात्राए एवं शिक्षिका उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका मानवी सिंह ने किया।