जनपदीय अधिकारियों द्वारा बाल सम्प्रेक्षण गृह किशोर का निरीक्षण।
• सुरेश कुमार सिंह गौतम
बस्ती(उ0प्र0)– 29 अप्रैल 2026,आज माननीय जनपद न्यायाधीश श्री शमशुल हक, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवेंद्र कुमार एवं प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड श्री राज बाबू, क्षेत्राधिकारी सदर, उप जिलाधिकारी सदर द्वारा बाल संप्रेषण गृह किशोर पचपेरिया मार्ग बस्ती का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान संप्रेषण गृह में उचित साफ-सफाई पाई गई। भोजन की गुणवत्ता मानक के अनुरूप थी। निरीक्षण के दौरान अधीक्षक बाल संप्रेषण गृह कोनिर्देशित किया गया कि वह समस्त किशोरी का सत प्रतिशत एडमिशन कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही करें। जिससे कि सभी किशोर शिक्षित हो सके। माननीय जनपद न्यायाधीश द्वारा किशोरों को शर्ट वितरित किया गया।
अधीक्षक बाल संप्रेषण की द्वारा अवगत कराया गया कि हाई स्कूल की परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले सभी किशोर हाई स्कूल की परीक्षा में उत्तीर्ण हो गए हैं जिस पर जनपद न्यायाधीश द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गई। अधीक्षक बाल संप्रेषण गृह द्वारा गैस सिलेंडर के प्राप्त होने की समस्या व्यक्त की गई इसके संबंध में उप जिलाधिकारी सदर को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। माननीय जनपद न्यायाधीश द्वारा किशोर को वॉलीबॉल जैसे खेलों को खेलने के लिए प्रोत्साहित किया है