गणतंत्र दिवस2027 पर पुरस्कार प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराएं।

बस्ती(उ0प्र0)– 25 मई 2026 (सू.वि.), गणतंत्र दिवस 2027 के अवसर पर पद्म पुरस्कारों अर्थात पद्म विभूषण, पद्म भूषण तथा पद्म श्री के लिए भारत सरकार द्वारा पुरस्कृत किया जाना है। उक्त जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारी, उप जिलाधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया है कि कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, कवि, लेखक या शिक्षा के क्षेत्र में, सिविल सेवा, खेल व अन्य क्षेत्रों में विशिष्ट एवं उत्कृष्ट उपलब्धि, योगदान एवं सेवा के लिए संबंधित महानुभाव/महानुभावों का आवेदन पत्र ऑनलाइन पंजीकरण कराते हुए संस्तुतियों सहित उपलब्ध करायें।

        इस संबंध में उन्होने अधिकारियों से अपेक्षा किया है कि उक्त उपाधियों के लिए महानुभाव/महानुभावों का नाम ऑनलाइन प्रस्तावित कराते हुए अपनी सुस्तुतियॉ निर्धारित प्रारूप पर दो प्रतियों में उनके कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

मुख्य विकास अधिकारी ने महानुभाव/महानुभावों को बताया है कि पद्म पुरस्कारों के चयन के लिए मानदण्ड अनिवार्य रूप से उत्कृष्ट उपलब्धियों/योगदान होना चाहिए, डाक्टरों, वैज्ञानिको एवं शोधकर्तागण को छोड़कर, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में कार्य करने वाले कार्मिको सहित कार्यरत सरकारी सेवक पद्म पुरस्कार के लिए पात्र नही है, यह पुरस्कार मरणोपरान्त नही प्रदान किया जाता तथापि अतयंत्र पात्र मामले में सरकार मरणोपरान्त पुरस्कार पर विचार कर सकती है, यदि सम्मानित किए जाने वाले व्यक्ति का निधन आगामी गणतंत्रता दिवस से पहले की 01 वर्ष के अवधि के भीतर हुआ हो, पद्यम पुरस्कार हेतु समाज के पिछड़े/अछुते क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान करने वाले, एआई, आयुर्वेद एवं शोध क्षेत्र तथा सांस्कृतिक विविधता आदि से संबंधित क्षेत्रों के व्यक्तियों को नामांकन में प्राथमिकता दी जायेगी, किसी क्षेत्र में उत्कृष्ट/विशिष्ट योगदान करने वाली महिलाओं को नामित किए जाने पर विचार किया जायेगा तथा पर्यावरण/शिक्षा/समाज सेवा/चिकित्सा इत्यादि के क्षेत्र में स्थानीय क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान/कार्य करने वाले प्रसिद्ध व्यक्तियों को नामित किए जाने पर विचार किया जायेंगा।