बैंक लक्ष्य के सापेक्ष शतप्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करें-जिलाधिकारी, बस्ती।

बस्ती(उ0प्र0)–  22 मई 2026, (सू.वि.), कलेक्टेªट सभागार में शुक्रवार को जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति एवं जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की संयुक्त बैठक सम्पन्न हुयी। इस बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के चतुर्थ त्रैमास मार्च 2026 के वार्षिक ऋण योजना और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में बैंको को आवंटित लक्ष्यों के सापेक्ष प्रगति की गहन समीक्षा की गयी।

 बैठक में जिलाधिकारी ने जिले की ऋण जमा (सीडी) अनुपात की त्रैमासिक प्रगति को देखा। बैंको को इसे सुधारने के कड़े निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी द्वारा ऋण वितरण की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि जनहित की योजनाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नही की जायेंगी। वार्षिक ऋण योजना के लक्ष्यों को समय से पूरा करने के लिए सभी बैंक प्रबंधको को आपसी समन्वय के साथ काम करें। 

जिलाधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, ओडीओपी वित्तीय सहायता योजना, प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, पशुधन किसान क्रेडिट कार्ड योजना, मत्स्य किसान क्रेेडिट योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना सहित अन्य योजनाओं की गहन समीक्षा करते हुए योजनाओं के तहत प्राप्त आवेदनों की स्वीकृति और ऋण वितरण स्थिति की जॉच की गयी। जिलाधिकारी ने बैंक से संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि युवाओं और छोटे उद्यमियों के लोन प्रस्तावों को अनावश्यक रूप से लम्बित न रखा जाय। 

बैठक में जनप्रतिनिधियों एमएलसी प्रतिनिधि हरीश सिंह, विधायक प्रतिनिधि हर्रैया सरोज मिश्र, कप्तानगंज के गुलाब चन्द्र सोनकर, सदर के मो. सलीम ने अवगत कराया कि बैंक द्वारा ऋण आवेदन को बिना कारण स्पष्ट किए हुए अस्वीकृत कर दिया जाता है। जिलाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कारण स्पष्ट करते हुए संबंधित के संज्ञान में लाया जाय अन्यथा की स्थिति में संबंधित के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की संस्तुति की जायेंगी। 

बैठक में जिलाधिकारी द्वारा पाया गया कि केनरा बैंक, सेण्ट्रल बैंक आफ इण्डिया, इण्डियन बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक आफ इण्डिया, भारतीय स्टेट बैंक, बैंक आफ महाराष्ट्रा और इण्डियन ओबरसीज बैंक लक्ष्य के सापेक्ष ऋण का वितरण कम किया गया है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि लक्ष्य के सापेक्ष शतप्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करें। 

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, अग्रणी बैंक आरबीआई मिस पल्लवी सोम, डीडीएम नाबार्ड मनीष कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक संतोष कुमार, मुख्य कार्यकारी मत्स्य अधिकारी संदीप वर्मा, सीवीओ डा. अरूण गुप्ता, एलडीएम आरएन मौर्य, मुख्य प्रबंधक आरएसीसी भारतीय स्टेट बैंक मनीष कुमार सिंह सहित संबंधित जिला समन्वयक उपस्थित रहें।