मण्डलायुक्त बस्ती के तीन वर्ष का सफलतापूर्वक कार्यकाल।

बस्ती(उ0प्र0)- 22मई 2026,श्री अखिलेश सिंह, आयुक्त बस्ती मंडल, बस्ती द्वारा मंडल में सफलतापूर्वक तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण किए जाने पर मंडल एवं जनपद प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गई।

अपने कार्यकाल के दौरान श्री सिंह ने प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण तथा विकास कार्यों को गति प्रदान करने हेतु अविस्मरणीय प्रयास किए। उनके नेतृत्व में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी तरीके से समुचित क्रियान्वयन सुनिश्चित हुआ। 

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जन सुनवाई हेतु निर्धारित पोर्टल आई0जी0आर0एस0 के माध्यम से प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के सम्बन्ध में आयुक्त महोदय के निर्देशन में बस्ती मण्डल का अधिकांशतः प्रथम स्थान  एवं राजस्व वादों के निस्तारण में द्वितीय स्थान रहा है। आयुक्त महोदय ने कानून व्यवस्था, राजस्व कार्यों, जनसुनवाई एवं विकास योजनाओं की नियमित समीक्षा कर प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया। उनके कुशल मार्गदर्शन में मंडल प्रशासन ने अनेक महत्वपूर्ण उपलब्धियां प्राप्त की हैं। 

इस अवसर पर श्रीमती  कृत्तिका ज्योत्स्ना, जिलाधिकारी बस्ती, श्री मनोज कुमार तिवारी, अपर आयुक्त (प्रशासन), श्री सुरेंद्र प्रसाद यादव, अपर आयुक्त (न्यायिक), श्री प्रतिपाल सिंह चौहान, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बस्ती , श्री कीर्ति प्रकाश भारती, मुख्य राजस्व अधिकारी बस्ती तथा उपजिलाधिकारी सदर, बस्ती तथा आयुक्त कार्यालय बस्ती मण्डल,बस्ती के श्री बजरंग बली  पाण्डेय, वैयक्ति सहायक, श्री संतोष कुमार पाण्डेय प्रशासनिक अधिकारी, श्री रमेश चन्द्र, श्री राजेश रसाल, व श्री अनुपम कुमार, नाजिर, श्री शैलेश श्रीवास्तव, आदि कर्मचारियों द्वारा आयुक्त महोदय को तीन वर्ष का सफल कार्यकाल पूर्ण होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।