बस्ती में कल से शुरू होगी जनगणना 2027 की 'स्व-गणना' प्रक्रिया*

 *जिलाधिकारी महोदया ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए आवश्यक निर्देश; नागरिकों से डिजिटल भागीदार बनने की अपील*

         बस्ती(उ0प्र0) 06 मई, 2026भारत सरकार द्वारा 'डिजिटल इंडिया' की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम उठाते हुए आगामी        *जनगणना 2027**  के लिए पहली बार *'स्व-गणना' (Self-Enumeration)* की सुविधा शुरू की जा रही है। इसी क्रम में, जनपद बस्ती में कल यानी *07 मई 2026* से शुरू हो रही इस प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु आज जिलाधिकारी महोदया ने कलेक्ट्रेट सभागार में सभी विभागीय अधिकारियों के साथ एक स्वा गणना की तैयारी को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की।

          *प्रमुख निर्देश एवं बैठक का विवरण*

              जिलाधिकारी महोदया ने निर्देश दिया कि जनपद के प्रत्येक  नागरिक तक इस डिजिटल सुविधा की जानकारी पहुँचाई जाए। और अधिक से अधिक स्वा गणना करने हेतु प्रेरित किया जाए, उन्होंने स्पष्ट किया कि स्व-गणना से न केवल डेटा की शुद्धता बढ़ेगी, बल्कि आम जनता और प्रगणकों (Enumerators) के समय की भी बचत होगी। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जागरूकता फैलाएं ताकि नागरिक प्रगणक के आने से पहले ही अपनी जानकारी पोर्टल पर दर्ज कर सकें। इसके अलावा यह निर्देश दिया कि सभी विभागाध्यक्ष अपने अपने विभाग के कर्मचारियों के साथ खुद की भी स्वा गणना करें l

        जिलाधिकारी महोदया द्वारा सभी चार्ज अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कल जनपद के मा0 जनप्रतिनिधियों, रिटायर्ड ऑफिसर और गणमान्य व्यक्तियों को अनिवार्य रूप से सेल्फ enumeration की सुविधा प्रदान करवाते हुए स्वा-गणना करवायें l

            DPRO अपने समस्त प्रधानों, सचिव,  पंचायत सहायक के माध्यम से अधिक से अधिक self enumeration में नागरिकों को भागी बनाए l

           BSA/DIOS अपने समस्त विद्यालयों/ स्कूल/ डिग्री कॉलेज में सामूहिक रूप से सेल्फ enumeration करवायें l

          CMO अपने समस्त CHC/PHC और जिला अस्पताल में सभी स्टाफ के साथ सेल्फ enumeration करवाये l

         DPO जिला कार्यक्रम अधिकारी अपने समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों पर सामूहिक रूप से सेल्फ enumeration करवायें l

         DSO अपने समस्त कोटेदारों से  सेल्फ enumeration करवायें l

           इसी प्रकार सभी SDMs/ BDOs अपने अपने तहसील और ब्लॉक पर समस्त कर्मचारियों के साथ सेल्फ enumeration करवायें,  साथ ही लोगों को सेल्फ enumeration करने हेतु प्रेरित करें l

          इसी प्रकार सभी चार्ज ऑफिस अपने अपने offices में भी सेल्फ enumeration करवाएं साथ लोगों सेल्फ enumeration करने हेतु अधिक से अधिक जागरुकता के कार्यक्रम संचालित करें l

     *स्व-गणना की मुख्य विशेषताएं और प्रक्रिया*

नागरिक घर बैठे अपनी और अपने परिवार की जानकारी निम्नलिखित चरणों में भर सकते हैं:

 *आधिकारिक पोर्टल:* नागरिक *se.census.gov.in**पर जाकर लॉगिन कर सकते हैं।

      *समय सीमा:** बस्ती जनपद में यह पोर्टल **07 मई 2026** से सक्रिय हो रहा है। नागरिकों को **21 मई 2026** तक अपनी जानकारी भरने की सलाह दी गई है।

       *पंजीकरण:** पोर्टल पर मोबाइल नंबर और परिवार के मुखिया का नाम दर्ज कर OTP के माध्यम से पंजीकरण किया जा सकता है।

     *भाषा विकल्प:** यह सुविधा हिंदी और अंग्रेजी सहित **16 भाषाओं** में उपलब्ध है।

        *पूछे जाने वाले विवरण:** फॉर्म में मकान के प्रकार, बिजली, पानी, शौचालय और संपत्ति जैसे कुल **33 प्रश्न** पूछे जाएंगे।

       *स्व-गणना आईडी (SE ID) का महत्व**

जिलाधिकारी महोदया ने बताया कि फॉर्म सफलतापूर्वक सबमिट होने के बाद एक विशिष्ट **स्व-गणना आईडी (SE ID)** जनरेट होगी। नागरिकों को इस आईडी को सुरक्षित रखना होगा। जब प्रगणक घर पर सत्यापन के लिए आएंगे, तो उन्हें केवल यह आईडी दिखानी होगी, जिससे दोबारा पूरी जानकारी देने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

         *जनता से अपील**

  *जिलाधिकारी महोदया द्वारा बस्ती की जनता से अपील की गयी कि, डिजिटल जनगणना देश के भविष्य के नियोजन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। मैं जनपद बस्ती के सभी सम्मानित नागरिकों से अपील करती हूँ कि वे इस आधुनिक प्रक्रिया का हिस्सा बनें और निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी स्व-गणना पूर्ण कर राष्ट्र निर्माण में सहयोग दें।*