जनपद न्यायाधीश द्वारा बाल सम्प्रेषण गृह का निरीक्षण।

बस्ती(उ0प्र0)–  26 मई 2026, (सू.वि.), माननीय जनपद न्यायाधीश शमशुल हक, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवेंद्र कुमार-प्रथम एवं प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड राज बाबू, क्षेत्राधिकारी सदर, उप जिलाधिकारी द्वारा राजकीय बाल संप्रेषण गृह (किशोर), पचपेड़िया मार्ग, बस्ती का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान रसोईघर का भी निरीक्षण किया गया। रसोईघर की साफ-सफाई दुरूस्त पायी गयी। बच्चों द्वारा बताया गया की उनको समय से उचित आहार मिल जाता है। 

      निरीक्षण के दौरान अधीक्षक बाल संप्रेषण गृह को निर्देशित किया गया कि वह निरीक्षण के दौरान समिति के निर्देशों का अनुपालन आख्या ससमय प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि समस्त किशोरों का शत-प्रतिशत एडमिशन कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही भी करें, जिससे कि सभी किशोर शिक्षित हो सके। बच्चों की काउन्सलिंग के संबंध में भी अधीक्षक से वार्ता की गयी, तो उनके द्वारा अवगत कराया गया कि बाल संप्रेक्षण गृह में संवासित पुराने बच्चों की काउन्सलिंग हो चुकी है परन्तु नये बच्चों की काउन्सलिंग की प्रक्रिया चल रही है। बच्चो से भी बातचीत की गयी तथा उनको पढ़ाई एवं खेल-कूद हेतु माननीय जनपद न्यायाधीश, बस्ती द्वारा प्रोत्साहित किया गया।

-----------