संस्कृति विभाग द्वारा पांडुलिपियों व दुर्लभ गर्न्थो का डिजिटलीकरण किया जाना है

 बस्ती(उ0प्र0)-बस्ती 18 मई 2026 सू.वि., संस्कृति विभाग, उ0प्र0 द्वारा ज्ञान भारतम् मिशन के अन्तर्गत भारत की समृ़द्ध ज्ञान परम्परा और बौद्धिक विरासत को पुनर्जीवित करने की महत्वाकांक्षी राष्ट्रीय पहल की है। इस मिशन के अन्तर्गत देश भर में उपलब्ध भारतीय ज्ञान परम्परा से जुड़ी पाण्डुलिपियों एवं दुर्लभ ग्रन्थों आदि का वैज्ञानिक संरक्षण, डिजिटलीकरण और अभिलेखीकरण किया जाना है, ताकि यह धरोहर शोधार्थियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों के लिए सुलभ हो सके। उक्त जानकारी देते हुए पर्यटन अधिकारी विकास नारायण ने बताया है कि जनपद बस्ती ज्ञान दर्शन, साहित्य और संस्कृति की भूमि है। प्रश्नगत मिशन विकसित भारत-2047 के अन्तर्गत डिजिटल इण्डिया के दृष्टिकोण और विरासत और विकास के राष्ट्रीय संकल्प से आच्छादित है। 

   उन्होने बताया कि ज्ञान भारतम् मिशन के अन्तर्गत विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों, मठों, मंदिरों, शैक्षणिक संस्थानों, निजी एवं सार्वजनिक पुस्तकालयों व व्यक्तियों आदि के पास उपलब्ध पाण्डुलिपियों, हस्तलिखित ग्रन्थों, ताड़पत्रों, भोजपत्रों एवं अन्य दस्तावेजों की पहचान, सर्वेक्षण, कैटालांगिंग, संरक्षण एवं डिजिटलिकरण का कार्य किया जाना है। अतः उपरोक्तानुसार अभिलेख/समाग्री धारक मोबाईल नंबर 9956553368 पर पर्यटक अधिकारी से सम्पर्क कर सकते है। जिससे डिजिटाइज्ड पाण्डुलिपियों को ज्ञान भारतम् पोर्टल के माध्यम से आम जन को उपलब्ध कराया जा सकें।