सर्बोच्च न्यायालय के निर्देश के तहत लम्बित वादों के सुलह-समझौते के माध्यम से निस्तारित कराने के लिए समाधान समारोह आरम्भ किया गया है।

बस्ती(उ0प्र0)-  18 मई 2026 (सू.वि., )माननीय मुख्य न्यायाधीश, सर्वाेच्च न्यायालय, नई दिल्ली के निर्देशन में सम्पूर्ण भारतवर्ष में सर्वाेच्च न्यायालय में लम्बित वादों को सुलह समझौते के माध्यम से निस्तारित कराने के संबंध में 21 अप्रैल, 2026 को समाधान समारोह, 2026 का शुभारम्भ किया गया है तथा उक्त अभियान आगामी 21, 22 तथा 23 अगस्त, 2026 को विशेष लोक अदालत के आयोजन के साथ सम्पन्न होगा। उक्त जानकारी सचिव (पूर्णकालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवेन्द्र कुमार-प्रथम ने दी है। 

      उन्होने बताया कि न्याय को सरल एवं सुलभ तरीके से घर-घर तक पहुंचाने तथा आपसी सहभागिता और सहमति से न्याय की भावना को मूर्त रूप देने के लिए भारत के सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा समाधान समारोह, 2026 का आयोजन 21 अप्रैल, 2026 से आरम्भ किया गया है जिसकी परिणति 21, 22 तथा 23 अगस्त, 2026 को विशेष लोक अदालत के आयोजन के साथ होगी।

        उन्होने बताया कि विशेष लोक अदालत का आयोजन माननीय सर्वाेच्च न्यायालय परिसर में 21, 22 तथा 23 अगस्त को होगा जिसमें माननीय सर्वाेच्च न्यायालय में लंबित मामलो को शामिल किया जायेगा । विशेष लोक अदालत से पूर्व सुलह बैठकों का आयोजन राज्य/जिला/तालुका/ उच्च न्यायालय विधिक सेवा प्राधिकार/समिति स्थित मध्यस्थता केन्द्र में किया जायेगा। इस सुलह वार्ता का आयोजन 21 अप्रैल 2026 को समाधान समारोह के आरम्भ के साथ शुरु हो चुका है ।

      उन्होने बताया कि इस समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) के आयोजन का लक्ष्य सर्वाेच्च न्यायालय में लंबित उपयुक्त मामलों का सुलह एवं आपसी सहमति से निष्पादन करना है।

       उन्होने बताया कि अधिवक्तागण, वादकारियों तथा अन्य सभी सम्बन्धित पक्षों से इस अभियान में सक्रिय रूप से भागीदारी के लिये आमंत्रित किया जाता है। 21 अप्रैल 2026 से प्रारंभ हुए समाधान समारोह में आपसी सहमति एवं वार्ता से समाधान तलाशने का प्रयास किया जायेगा। इन सुलह-बैठकों का आयोजन राज्य/जिला/तालुका/उच्च न्यायालय विधिक सेवा प्राधिकार/समिति स्थिति मध्यस्थता केन्द्र में किया जायेगा  जिसमें प्रशिक्षित मध्यस्थ तथा/अथवा सचिव विधिक सेवा प्राधिकार/समिति पक्षकारों की मदद करेंगे। पक्षकार इन सुलह-प्रयास हेतु बैठकों/वार्ताओं में सशरीर अथवा आभासी रूप से शामिल हो सकते हैं।

      उन्होने बताया कि अपने मामले (जो माननीय सर्वाेच्च न्यायालय में लंबित है) को समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) में कैसे शामिल करें । इस वास्ते गूगल फॉर्म तैयार किया गया है । इस गूगल फॉर्म को भरना अत्यंत सरल  है। इसे भरकर अपने मामले को समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) 2026 में शामिल किया जा सकता है । यह गूगल फॉर्म माननीय सर्वाेच्च न्यायालय के वेबसाइट https://www.sci.gov.in पर उपलब्ध है।

      उन्होने बताया कि गूगल फॉर्म लिंक-https://forms.gle /pRWbif6wAPrcgMsZ8  है। गूगल फ़ॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 मई, 2026 हर प्रकार की सहायता/जानकारी के लिए सम्पर्क करें। समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) हेतु बनाये गये वन स्टॉप सेन्टर (वार रूम) इंचार्ज का सम्पर्क नं- 011-23115652; 011-23116464, सी.आर.पी निदेशक का सम्पर्क नं0-011-23115652, 011-23116465, वन स्टॉप सेन्टर (कक्ष संख्या 806 एवं 808, बी ब्लॉक, अतिरिक्त भवन परिसर, सर्वाेच्च न्यायालय) लैण्डलाइन नं०-011-23116464, इमेल -speciallokadalat2026@sci.nic.in है।