कुआनों नदी के सफाई अभियान के तहत शिवाघाट पर सफाई अभियान की शुरुवात।

बस्ती (उ0प्र0)-  30 मई 2026,( सू वि.),जिला प्रशासन के तत्वाधान में जनसहभागिता के माध्यम से कुवांनो नदी के जीर्णोद्धार अभियान के क्रम में विकास खण्ड गौर के ग्राम पंचायत-पड़री अन्तर्गत शिवाघाट पर नदी के साफ-सफाई अभियान की शुरुवात की गई ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता  जटाशंकर शुक्ल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती सरोज गौतम ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत पड़री एंव खण्ड विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह ने घाट पर साफ-सफाई कर बृहद स्वरूप में जीर्णोद्धार अभियान की शुरूवात की गई  इस अवसर पर जन समूह को सम्बोधित करते हुये माननीय वरिष्ठ भाजपा नेता जी ने कहा नदियां भारतीय संस्कृति की धरोहर है जैसे शरीर में धमनिया रक्त का प्रवाह करती है वैसे हमारी नदिंया पूरे ब्रह्मांड में जल प्रवाह को अबिरल बनाती हैं।

 प्राचीन भारत के इतिहास को देखने पर पता चलता है कि किसी भी बड़े शहर या बड़ी सभ्यतायें विकसित हुई है वे सभी नदियों के किनारे थी भारतीय संस्कृति में नदिया हमारी आस्था का प्रतीक है ये हमारी भावनाओं व चेतना को जागृत्ति रखती है मानवता व सभ्ययता को बनाये रखने में इनका बहुमूल्य योगदान है। वर्तमान परिदृश्य में यह दिखाई पड़ रहा है कि हमारी नदिंया अपने मूल स्वरूप को खो रही है। उनका जल स्तर घट रहा है नदियों को दूषित किया जा रहा है एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हमारा यह नैतिक कतर्वय बनता है कि हम अपनी धरोहर को सजोये और इसके मूल स्वरूप को नष्ट होने से बचायें तत्क्रम  में हम सभी कुवानों नदी के जीर्णोद्धार अभियान के अन्तर्गत आज यहां एकत्रित हुये हैं। 

अपने नदियो को अविरल बनाने के लिए सहभागिता के माध्यम से नदियो का जीर्णोद्धार कार्य किया जायेगा मेरा सर्व समाज के साथियों से अनुरोध है कि आप सभी आगे आयें और इस अभियान में अपनी अहम भूमिका का निर्वहन करें जिससे हम अपनी नदियों को मूल स्वरूप तक पहुंचा पायें।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के युवानेता अमरदीप शुक्ल, ग्राम प्रधानगंण ग्राम पंचायत कछिया, सिटकोहर, क्षे०प० सदस्य विशाल सिंह, सहायक विकास अधिकारी (ग्राम्य विकास)  चन्द्रशेखर सिंह, सहायक विकास अधिकारी (पं०)  श्याम बिहारी, सहायक विकास अधिकारी (कृषि)  रामललन मिश्रा, ग्राम पंचायत सचिवगंण  देवकी नन्दन,  अवधेश जायसवाल, प्रमोद कुमार एंव सूरज पाण्डेय के साथ-साथ ग्राम सभा की सम्मानित जनता एवं क्षेत्रवासी गण उपस्थित रहे।