जिलाधिकारी द्वारा जनपद के कई स्थानों का औचक निरीक्षण।

बस्ती(उ0प्र0)-  06 मई 2026 ,(सू.वि.,) बुधवार को जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका  ज्योत्स्ना ने इफको किसान सेवा केन्द्र, गोटवा स्थित रिंग रोड निर्माण कार्य की प्रगति, 84 कोसी परिक्रमा मार्ग का सुधार एवं विकास कार्य, बृहद गो संरक्षण केंद्र कोईलपुरा,भारत इजराइल आम उत्कृष्टता केंद्र,कृषि विज्ञान केंद्र बंजरिया का औचक निरीक्षण किया।

       किसान सेवा केन्द्र में उर्वरक स्टॉक ,कृषि रसायन रजिस्टर,फर्टिलाइजर बिक्री का अवलोकन कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया जिलाधिकारी ने  कहा कि उर्वरक प्राप्त करने वाले किसानों का फॉर्म रजिस्ट्री अवश्य हो। उपस्थित केंद्र प्रभारी निखिल द्विवेदी,इफको क्षेत्राधिकारी शुभम विश्वकर्मा द्वारा  बताया गया कि कभी कभी पॉइंट ऑफ सेल  मशीन में उर्वरक बिक्री करते  समय  सर्वर की समस्या होती है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गोटवा स्थित रिंग रोड निर्माण कार्य के प्रगति की जानकारी प्राप्त किया है निरीक्षण के दौरान प्रोजेक्ट डायरेक्टर नुशरत रवान,प्रोजेक्ट इंजीनियर रोहित श्रीवास्तव प्रोजेक्ट मैनेजर विनय द्विवेदी को निर्देशित किया गया कि सुरक्षा के दृष्टिगत सभी मनको को पूर्ण किया जाए।

       84 कोसी परिक्रमा मार्ग का सुधार एवं विकास कार्य निरीक्षण के दौरान तैयारी पूर्ण न होने पर जिलाधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त की गयी। निरीक्षण के दौरान उन्होने प्रगति रिपोर्ट का अवलोकन किया। उन्होने यह भी कहा कि अगर कही भी किसी भी स्तर पर कोई समस्या हो तो तत्काल अवगत कराया जाय। 

वृहद गोसंरक्षण केन्द्र ग्राम कोईलपुरा में पहुॅचकर उन्होने पाया कि मौके पर 272 पशु संरक्षित है। उन्होने भूसा, चारा की उपलब्धता के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देशित किया किया कि वर्षा के दृष्टिगत भूसा का भण्डारण ससमय कर लिया जाय। उन्होने यह भी निर्देश दिया कि पशुचिकित्साधिकारी सतीश वर्मा को निर्देशित किया कि पशुओं का टीकाकरण समय से हों। 

भारत इजराइल आम उत्कृष्टता केन्द्र विभिन्न प्रजातियों के आमों का अवलोकन कर आवश्यक जानकारी प्राप्त किया। उन्होने संयुक्त कृषि निदेशक उद्यान अवनीश श्रीवास्तव को निर्देशित किया कि किसानों को भी समय-समय पर प्रशिक्षित किया जाय। निरीक्षण के दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती, उप जिलाधिकारी हर्रैया सत्येन्द्र सिंह, उप निदेशक कृषि अशोक कुमार गौतम, वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. एस.के. तोमर,  प्रोजेक्ट डायरेक्टर संदीप वर्मा, असिस्टेण्ट इंजीनियर आयुषी, जेई दिव्या सिंह सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें।