कुआनों नदी जीर्णोद्धार अभियान पगारे घाट पर।

बस्ती(उ0प्र0)-  29 मई 2026 सू. वि.,, जनसहभागिता के माध्यम से कुवांनो नदी के जीर्णोद्धार अभियान के अंतर्गत विकास खण्ड रामनगर के ग्राम पंचायत-नरकटहा अन्तर्गत पगारे घाट पर जीर्णोद्धार अभियान की शुरूआत की गयी।

 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में माननीय ब्लॉक प्रमुख रामनगर  यशकान्त सिंह तथा विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य  सुभाष यादव एवं खण्ड विकास अधिकारी  राजेश कुमार सिंह ने घाट पर साफ-सफाई कर बृहद स्वरूप में जीर्णोद्धार अभियान की शुरूआत की इस अवसर पर जन समूह को सम्बोधित करते हुए माननीय प्रमुख जी ने कहा नदियां भारतीय संस्कृति की धरोहर है जैसे शरीर में धमनिया रक्त का प्रवाह करती है वैसे हमारी नदियां पूरे ब्रह्मांड में जल प्रवाह को अबिरल बनाती है। प्राचीन भारत के इतिहास को देखने पर पता चलता है कि किसी भी बड़े शहर या बड़ी सभ्यताएं विकसित हुई हैं वे सभी नदियों के किनारे थी भारतीय संस्कृति में नदिया हमारी आस्था का प्रतीक है ये हमारी भावनाओं व चेतना को जागृति रखती है मानवता एवं सभ्यता को बनाने रखने में इनका बहुमूल्य योगदान है।

वर्तमान परदृश्य में यह दिखाई पड़ रहा है कि हमारी नदियां अपने मूल स्वरूप को खो रही है। उनका जल स्तर घट रहा है नदियों को दूषित किया जा रहा है हम एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते  हमारा यह नैतिक कर्तव्य बनता है कि हम अपनी धरोहर को सजोये और इसके मूल स्वरूप को नष्ट होने से बचाये।

हम सभी कुवानों नदी के जीर्णोद्वार अभियान के अंतर्गत  यहा एकत्रित हुये है अपने नदियां को अविरल बनाने के लिए सहभागिता के माध्यम से नदियों का जीर्णोद्वार कार्य किया जायेगा मेरा सर्व समाज के साथियों से अनुरोध है कि आप सभी आगे आये इस अभियान में अपनी एकात्मक भूमिका का निर्वहन करे जिससे हम अपनी नदियों को मूल स्वरूप तक पहुँचा पायें।

इस अवसर पर उपस्थित भारतीय जनता पार्टी रामनगर के मंडल अध्यक्ष गिरजेश  यादव, महामंत्री गिरजेश मिश्रा, श्री प्रदीप सिंह,  सुरेश पाण्डेय,  रामशंकर गुप्ता,  रामचंदर,  रिसव सिंह,  रमेश सिंह,  वीर श्रीवास्तव तथा ग्राम प्रधान नरकटहा  वीरेन्द्र कुमार चौधरी एवं ग्राम पंचायत सचिव श्री शिवनन्दन त्रिपाठी सहित सैकड़ो की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहें।