विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदेय स्थलों की सूची प्रकाशित।
• सुरेश कुमार सिंह गौतम
बस्ती(उ0प्र0)-04 जुलाई 2026 ,(सू.वि., )जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने सर्व साधारण को सूचित किया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद के समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा मतदेय स्थलों का सम्भाजन करके इस जनपद में समाविष्ट 307-हर्रैया, 308-कप्तानगंज, 309-रुधौली, 310-बस्ती सदर तथा 311-महादेवा (अ०जा०) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले मतदेय स्थलों की सूची तैयार कर ली गई है, जिसका आलेख्य प्रकाशन दिनांक 04 जुलाई 2026 को कर दिया गया है। दिनांक 04 जुलाई 2026 को प्रकाशित की गई मतदेय स्थलों की प्रस्तावित सूची निःशुल्क निरीक्षण हेतु संबंधित तहसील कार्यालय एवं जिला निर्वाचन कार्यालय, बस्ती में उपलब्ध रहेगी।
उन्होंने बताया है कि दिनांक 04 जुलाई 2026 को आलेख्य के रूप में प्रकाशित की गई मतदेय स्थलों की सूची में यदि किसी प्रकार की आपत्ति/सुझाव हो तो संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय या जिला निर्वाचन कार्यालय, बस्ती में दिनांक 10 जुलाई 2026 तक दिया जा सकता है।