प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार हेतु आवेदन आमन्त्रित।

 बस्ती(उ0प्र0)- 07 जुलाई 2026 ,(सू.वि.,) भारत सरकार द्वारा जिन्होंने 06 श्रेणियों वीरता, समाज सेवा, पर्यावरण, खेल, कला, संस्कृति तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले मेधावी 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार हेतु आवेदन निर्धारित बेवसाइट https://award.gov.in  आमन्त्रित है। उक्त जानकारी देते हुए जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि आवेदन करने के अन्तिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित है।

      उन्होने बताया कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चें जिन्होंने वीरता, समाज सेवा, पर्यावरण, खेल, कला, संस्कृति तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं असाधारण योगदान दिया है। उक्त पुरस्कार के लिए सम्बन्धित बेवसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।