बस्ती(उ0प्र0)–16 जुलाई 2026,( सू.वि., )जनपद में किसानों को खरीफ फसल के लिए समय पर एवं पर्याप्त मात्रा में उर्वरको की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विकास भवन सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल एवं विधायक प्रतिनिधि हर्रैया सरोज मिश्रा, कप्तानगंज के गुलाब चन्द्र सोनकर, एमएलसी प्रतिनिधि हरीश सिंह, सिंचाई बन्धु उपाध्यक्ष गजेन्द्रमणि त्रिपाठी, किसान मोर्चा अध्यक्ष दिलीप पाण्डेय की उपस्थिति में सम्पन्न हुयी।
बैठक में जनपद में डीएपी, यूरिया, एनपीके सहित विभिन्न उर्वरको की उपलब्धता वर्तमान स्थिति तथा आगामी आवश्यकताओं का विस्तृत आकलन किया गया। इसके साथ ही उर्वरको के समयबद्ध उठान भण्डारण की समीक्षा करते हुए ए-आरकोआपरेटिव रवि शंकर को निर्देशित किया गया कि किसानों तक उर्वरको की सुगम उपलब्धता सुनिश्चित की जाय। बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि सचिव द्वारा उर्वरको की मांग समय से प्रेषित की जाय। बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि बटाई पर दिये गये कृषि भूमि को भूमि मालिक के खतौनी तथा आधार नम्बर पर उर्वरक उपलब्ध कराया जाय तथा इसकी सूचना सभी समितियों पर प्रदर्शित की जाय।
बैठक में उपस्थित किसानों व यूनियन द्वारा अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराया गया। सभी समस्याओं को गहनता से सुनने के उपरान्त कृषि विभाग से संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि समस्याओं का निराकरण तत्काल सुनिश्चित किया जाय। बैठक में उप कृषि निदेशक अशोक कुमार, जिला कृषि अधिकारी बी.आर.मौर्य, किसान यूनियन सदस्य तथा प्रगतिशील कृषकबन्धु उपस्थित रहें।