जल संरक्षण का करें संकल्प,इसका नहीं है कोई विकल्प।

 बस्ती(उ0प्र0)- 15 जुलाई 2026,( सू.वि., )भूगर्भ जल विभाग, उ०प्र० द्वारा 16 जुलाई से 22 जुलाई के मध्य भूजल सप्ताह का आयोजन भूजल संरक्षण, नियंत्रण एवं विकास का संदेश आम जनता/छात्र-छात्राओं तक पहुंचाने और जागरूकता लाने के उद्देश्य से भूजल सप्ताह पुरे प्रदेश में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी मनाया जायेगा। उक्त जानकारी सीनियर हाइड्रोजियोलाजिस्ट, भूगर्भ जल विभाग राहुल कुमार शर्मा ने दी है। 

       उन्होने बताया कि प्रदेश के ग्रामीण अंचलों एवं नगरों में भूगर्भ जल के अनियोजित दोहन के परिणामस्वरूप भूजल स्तर में निरन्तर गिरावट व भूजल स्त्रोतो पर आए दबाव तथा जल प्लावन से घटती उपयोगिता के  दृष्टिगत भूगर्भ जल संसाधन के महत्व एवं उपयोगिता को संचारित करने में इस सप्ताह का आयोजन एक सार्थक प्रयास है।

      उन्होने बताया कि ईश्वर की दी हुई अमूल्य धरोहरों में जल सबसे प्रधान है। आज हमारा समाज जल संकट के एक गंभीर दौर से गुजर रहा है। यदि आज हम सचेत नहीं हुए, तो हमारी आने वाली पीढ़ियों का भविष्य संकट में पड़ जाएगा। इसीलिए, भूजल सप्ताह 16 जुलाई से 22 जुलाई, 2026 के शुभ अवसर पर हम सभी मिलकर एक पवित्र संकल्प लेते हैं। हमारा सामूहिक संकल्प जल संरक्षण का करें संकल्प, इसका नहीं है कोई विकल्पः घर, मंदिर और कार्यस्थल पर पानी की एक भी बूँद व्यर्थ नहीं बहाएंगे। वर्षा जल संचयनः इस मानसून में बारिश के पानी को सहेजने का हर संभव प्रयास करेंगे।

     उन्होने बताया कि जन-जागरूकता का प्रसारः- अपने आस-पड़ोस और मित्रों को जल संरक्षण के प्रति प्रेरित करेंगे। याद रखें ईश्वर की सच्ची भक्ति तभी सार्थक है जब हम उनकी बनाई इस सृष्टि और प्रकृति की रक्षा करें। इस वर्ष मुख्य विचार बिन्दु जल संरक्षण का करें संकल्प, इसका नहीं है कोई विकल्प की थीम पर केन्द्रित किया गया है।

     उन्होने बताया कि मै समस्त जन-मानस एवं छात्र-छात्राओं एवं सेवी संस्थाओं से अनुरोध करता हूँ, कि भूजल सप्ताह में बढ़ चढ़कर हिसा ले और लोगो को जागरूक करें। समस्त देशवासी जल संरक्षण क्षेत्र में सहयोग करना अति आवश्यक है। इसी में सबका भविष्य सुरक्षित है।