किसानों को सिंचाई जल,खाद व बीज आवश्यकतानुसार उपलब्ध कराया जाय- गजेंद्रमणि त्रिपाठी,उपाध्यक्ष सिंचाई बन्धु।
• सुरेश कुमार सिंह गौतम
बस्ती(उ0प्र0)- 14 जुलाई 2026,( सू.वि.,) जनपद सिंचाई बन्धु की बैठक विकास भवन सभागार में उपाध्यक्ष सिंचाई बन्धु गजेन्द्रमणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी। उन्होने कहा कि किसानों को सिंचाई जल, खाद व बीज आवश्यकतानुसार उपलब्ध कराया जाय। शासन की मंशा है कि किसानों की आय में उच्चतर वृद्धि हो। उन्होने कहा कि मौसम विभाग के अनुसार पूर्वानुमान है कि खरीफ के सीजन में किसानों के लिए वर्षा जल औसत से कम होगा। अतः न्यूनतम वर्षा के दृष्टिगत आपसी समन्वय के साथ नहरों द्वारा अधिक से अधिक सिंचाई जल उपलब्ध कराकर जनपद के किसानों का सहयोग किया जाय।
उन्होने पूर्व बैठक की कार्यवृति पर विस्तृत चर्चा किया। नलकूप खण्ड के एई से उपलब्ध कराये गये व्यय विवरण पर निर्देशित किया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 का विवरण मदवार उपलब्ध करायें। अधिशासी अभियन्ता सरयू नहर खण्ड-4/नोडल दिनेश मोहन ने बताया कि जनपद बस्ती में 360 क्यूसेक की अधिक क्षमता से नहरों में जल उपलब्ध कराया गया है। 39 टेलफीडिंग की गयी है। किसानों के लिए सिंचाई जल का पूर्णरूपेण उपलब्ध कराये जाने का प्रयास किया गया है।
विधायक प्रतिनिधि कप्तानगंज गुलाब चन्द्र सोनकर ने सरयू नहर खण्ड-3 के जेई से नहरों के संचालन संबंधी प्रश्नों पर संतोषजनक जवाब न दिये जाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त किया तथा कहा कि अगली बैठक में नहर संचालन के बाधाओं को त्वरितगति से दूर कराते हुए स्थिति से अवगत करायें। उप निदेशक कृषि अशोक कुमार ने बताया कि जनपद में पोर्टल पर पंजीकृत किसानों के लिए डीबीटी के माध्यम से बीजों का वितरण किया जा रहा है। अबतक अरहर के 27.1 कुन्तल बीज सॉवा के 7.92 कुन्तल बीज तथा धान के 11.10 कुन्तल बीज का वितरण कराया गया है।
आत्मा योजना के तहत 8.4 कुन्तल धान बीज का प्रदर्शन में पात्र किसानों को वितरित किया गया है। शासन की मंशा के अनुरूप मोटे अनाज के क्षेत्रफल को बढावा दिया जा रहा है। जनपद में 57800 मीट्रिक टन उर्वरक का लक्ष्य के सापेक्ष 50 प्रतिशत का वितरण भी किया जा चुका है। किसी भी प्रकार से उर्वरक की कोई कमी नही है। मुख्य पशुचिकितसाधिकारी डा. अरूण कुमार गुप्ता ने बताया कि आगामी 22 जुलाई से जनपद के लगभग 02 लाख पशुओं को खुरपका व मुॅहपका टीका लगवाये जाने का अभियान शुरू किया जायेंगा।
बैठक का संचालन सहायक अभियन्ता सरयू नहर खण्ड-4 अजय कुमार ने किया। बैठक में सांसद प्रतिनिधि जवाहर लाल वर्मा, विधायक महादेवा प्रतिनिधि फूलचन्द्र श्रीवास्तव, जिला कृषि अधिकारी डा. बाबूराम मौर्य, एई नलकूप, विद्युत सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित रहें।