स्थाई लोक अदालतों के अध्यक्ष पद हेतु आवेदन आमन्त्रित ।

बस्ती(उ0प्र0)- 21 जुलाई 2026,उ.प्र.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश, बस्ती महोदय की संस्तुति के अनुपालन में उत्तर प्रदेश राज्य के 08 जनपदों (आजमगढ़, बलरामपुर, महोबा, संतकबीरनगर, पीलीभीत,  अलीगढ़, एटा, मथुरा) में स्थित स्थायी लोक अदालतों में रिक्त अध्यक्षों के पदों पर नियुक्त के लिये आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं। 

निर्धारित शर्तों के अधीन इच्छुक व्यक्ति दिनांक 24-08-2026 की सायं 5 बजे तक उ.प्र.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ में आवेदन कर सकते हैं। उक्त के संबंध में उ.प्र.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के वेबसाइट से अधिक जानकारी ली जा सकती है।