जिलाधिकारी द्वारा तटबंधों एंव बाढ़ बचाव कार्यों का स्थलीय निरीक्षण।

बस्ती(उ0प्र0)– 24 जुलाई 2026 ,(सूचना विभाग) जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना ने शुक्रवार को जनपद के तटबंधों एवं बाढ़ बचाव कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अयोध्या बाईपास के पास एनएचएआई द्वारा किए गए निर्माण के कारण मुख्य नदी की धारा टेढ़ी नदी की ओर मुड़ने से बढ़े जल प्रवाह की स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण में पाया गया कि बढ़े हुए डिस्चार्ज के कारण भौसिया पंप नहर के अपस्ट्रीम क्षेत्र में दबाव बना हुआ है। वहीं ग्राम पकड़ी संगम, अर्जुनपुर के पास लगभग तीन किलोमीटर नीचे जमीनी कटान हो रही है। संबंधित अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ खंड द्वारा स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। वर्तमान में कटान स्थल तटबंध से लगभग 300 मीटर दूर है तथा तटबंध पूरी तरह सुरक्षित है।

इसके बाद जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना ने काशीपुर–दुबौलिया, विक्रमजोत– धुसवा एवं कटरिया– चॉदपुर तटबंधों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में विक्रमजोत–दुशवा परियोजना का प्रस्तावित निर्माण कार्य पूर्ण पाया गया तथा नदी की धारा मुड़ने से कटान रुक गया है। अन्य तटबंधों पर भी स्थिति सामान्य एवं सुरक्षित पाई गई।


निरीक्षण के दौरान रिजर्व स्टॉक सामग्री, बाढ़ चौकी एवं बाढ़ शरणालयों का भी जायजा लिया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को संवेदनशील स्थलों पर सतत निगरानी बनाए रखने तथा समय-समय पर सूचनाओं के आदान-प्रदान की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।इस दौरान संबंधित विभाग के अधिकारी गण उपस्थित है।