जनपद न्यायाधीश तथा अन्य जनपदीय अधिकारियों द्वारा बाल सम्प्रेक्षण गृह का निरीक्षण ।

 बस्ती(उ0प्र0)-30 जुलाई 2026,आज माननीय जनपद न्यायाधीश श्री शमसुल हक, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, बस्ती श्री संदीप, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवेंद्र कुमार-प्रथम एवं प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड श्री राज बाबू, क्षेत्राधिकारी बस्ती सदर सत्येन्द्र भूषण तिवारी, उप जिलाधिकारी बस्ती सदर हिमांशु कुमार द्वारा राजकीय बाल संप्रेषण गृह (किशोर), पचपेड़िया मार्ग, बस्ती का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान संप्रेक्षण गृह में ज्ञात हुआ कि कुछ बच्चों की जमानत नहीं हो पा रही है जिसके संबंध में प्रधान मजिस्ट्रेट को नियमानुसार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। निरीक्षण के दौरान अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि वह निरीक्षण के दौरान समिति के निर्देशों का अनुपालन आख्या ससमय प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान अधीक्षक द्वारा बताया गया कि बच्चों को सरस्वती विद्या मंदिर रामबाग बस्ती के कम्प्यूटर प्रशिक्षक अंकित गुप्ता द्वारा प्रत्येक रविवार को किशोरों को कम्प्यूटर शिक्षा प्रदान की जाती है।  बाल सम्प्रेक्षण गृह में जनपद बस्ती के 28 किशोर, संतकबीरनगर के 27 किशोर एवं जनपद सिद्धार्थनगर के 30 किशोर एवं मेरठ का 01 किशोर कुल 86 किशोर निरूद्ध थे। निरीक्षण के दौरान कुछ भी आपत्तिजनक नहीं पाया गया। अधीक्षक द्वारा बताया गया कि एक बाल अपचारी मेरठ के सम्प्रेक्षण गृह से स्थानांतरित होकर आया है। रसोईघर का निरीक्षण किया गया जिसमें पर्याप्त साफ -सफाई पायी गयी रसोईये द्वारा बताया गया कि दाल चावल बन चुका है रोटी बनाना है। बच्चो द्वारा बताया गया कि उनको समय पर उचित आहार मिल जाता है। माननीय जनपद न्यायाधीश द्वारा संप्रेक्षण गृह के पीछे के आंगन का भी अवलोकन किया एवं उसके स्वच्छ रखने एं स्वछता बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया। माननीय जनपद न्यायाधीश, बस्ती द्वारा बच्चो के विकास हेतु आहार, विहार, पढ़ायी एवं खेल-कूल करने हेतु प्रोत्साहित किया गया एवं उनको अच्छा काम करने एवं पढ़ायी लिखायी पर ध्यान देने हेतु भी प्रोत्साहित किया गया। 


(