समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावासों में प्रवेश हेतु आवेदन आमन्त्रित।
• सुरेश कुमार सिंह गौतम
बस्ती(उ0प्र0)– 08 जुलाई 2026 ,( सू.वि., )जनपद में समाज कल्याण विभाग द्वारा कुल 05 राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास संचालित है। उक्त जानकारी देते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव ने बताया कि राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास (नया) सिविल लाइन, राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास गौर एवं राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास बालिका बभनान में 51-51 तथा राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास (पुराना) सिविल लाइन एवं राजकीय अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास कम्पनीबाग बस्ती में 48-48 छात्र/छात्राओं की स्वीकृत क्षमता है।
उन्होने बताया कि शासनादेश के अनुरूप छात्रावास में प्रवेश हेतु कुल स्वीकृत क्षमता 70 प्रतिशत स्थान अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अभ्यर्थियों के लिए तथा 30 प्रतिशत अन्य पिछड़ा वर्ग एवं सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित होगें। दिव्यांग छात्र/छात्राओं को वरीयता प्रदान की जायेगी। छात्रावास में प्रवेश की योग्यता/उच्च कक्षा की प्राथमिकता/मूल निवास स्थान की दूरी के आधार पर होगा। समान योग्यता के छात्रों के प्रवेश हेतु प्राथमिकता का आधार आर्थिक होगा।
उन्होने बताया कि स्वीकृत क्षमता के सापेक्ष वर्ष 2026-27 में प्रवेश हेतु छात्रावास पोर्टल https://upswdhms.upsdc.gov.in पर आनलाइन आवेदन करने की अन्तिम तिथि 31 जुलाई 2026 है।