दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रदान करने के लिए लाभार्थियों का चयन किया जाएगा।

बस्ती(उ0प्र0– 22 अगस्त 2026,( सू.वि., )कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण योजनान्तर्गत समस्त पात्र दिव्यांगजन को ससमय गुणवत्तापूर्ण उपकरण वितरण कर लाभान्वित किए जाने, दिव्यांजनों को समाज के मुख्य धारा से जोड़ने के लिए दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग द्वारा विभिन्न दिव्यांगजनों को उनके आवश्यकतानुसार निःशुल्क कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण प्रदान करने के उद्देश्य से विकास खण्ड स्तर पर विभिन्न तिथियों में संबंधित विभाग द्वारा लाभार्थियों का चिन्हॉकन किया जायेंगा। 

उक्त जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल ने बताया कि विकास खण्ड परसरामपुर परिसर में 27 अगस्त को, विक्रमजोत में 01 सितम्बर को, रामनगर में 03 सितम्बर को, दुबौलिया में 08 सितम्बर को, रूधौली में 10 सितम्बर को, बनकटी में 15 सितम्बर को, हर्रैया में 18 सितम्बर को, गौर में 23 सितम्बर को, सल्टौआ गोपालपुर में 26 सितम्बर को, सॉउघाट में 29 सितम्बर को, बस्ती सदर में 01 अक्टूॅबर को, कप्तानगंज में 07 अक्टूॅबर को, कुदरहॉ में 10 अक्टूॅबर को, बहादुरपुर में 13 अक्टूॅबर को, नगर क्षेत्र कटेश्वरपार्क में 16 अक्टूूॅबर 2026 को शिविर का आयोजन किया जायेंगा। 

Popular posts
विकास कार्यों में शिथिलता कदापि बर्दास्त नहीं कि जाएगी-मण्डलायुक्त, बस्ती ।
Image
सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त63 मामलों में से 7 का मौके पर ही निस्तारण ।
Image
साइबर अपराध विषय पर न्यायालय सभागार में जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न।
Image
दिव्यांग बच्चों को उपकरण उपलब्ध कराने के लिए 144 बच्चों का परीक्षण किया गया।
Image