नगर पंचायत गायघाट के वार्ड संख्या-07 के रिक्त पद पर उप चुनाव आगामी 13 अक्टूबर को ।

बस्ती(उ0प्र0)–  16 सितम्बर 2026 ,(सू.वि.,) जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एंव नगरीय निकाय) ने बताया है कि नगर पंचायत गायघाट, वार्ड संख्या-07 बाबा चेतनदास नगर जो महिला के लिए आरक्षित है के रिक्त पद का उप निर्वाचन राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा विर्निदिष्ट समयसारिणी के अनुसार मतदान दिनॉक 13 अक्टूॅबर 2026 मंगलवार को प्रातः 07 से सायं 05 बजे तक होगा। 

उन्होने बताया कि नाम निर्देशन पत्रों की प्राप्त अवधि दिनॉक 18 से 24 सितम्बर 2026 पूर्वान्ह 11 से 03 बजे तक, नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 25 सितम्बर पूर्वान्ह 11 बजे से कार्य समाप्ति तक, अभ्यर्थन वापसी 28 सितम्बर पूर्वान्ह 11 से 03 बजे तक, प्रतीक आवंटन 29 सितम्बर पूर्वान्ह 11 बजे से कार्य समाप्ति तक, मतगणना का दिनॉक 15 अक्टूॅबर प्रातः 08 बजे से कार्य समाप्ति तक किया जायेंगा। 

उन्होने बताया कि उप निर्वाचन में नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री तथा नामांकन पत्रों को प्राप्त करने, जॉच तथा नाम वापसी व प्रतीक आवंटन की कार्यवाही संबंधित निर्वाचन अधिकारी/सहायक निर्वाचन अधिकारी द्वारा तहसील बस्ती सदर स्थित न्यायालय नायब तहसीलदार कुदरहॉ कार्यालय में की जायेंगी और मतदान संबंधी वार्ड के निर्धारित मतदान स्थल पर व मतगणना तहसील मुख्यालय के तहसील बस्ती सदर स्थित न्यायालय नायब तहसीलदार कुदरहॉ कक्ष में करायी जायेंगी। उप निर्वाचन के दौरान समय सारिणी के मध्य पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों में भी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे।