शिक्षक निर्वाचन नामावली में नाम सम्मिलित करने के लिए फार्म 19 भरा जा सकता है ।
• सुरेश कुमार सिंह गौतम
बस्ती(उ0प्र0)– 15 सितंबर 2026, (सूचना विभाग ),कलेक्ट्रेट सभागार में गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उप जिला मजिस्ट्रेट कीर्ति प्रकाश भारती ने की।
बैठक में उन्होंने बताया कि 6 जनवरी 2026 अंतिम प्रकाशित निर्वाचन नामावलियो की हार्ड एवं सॉफ्ट कॉपी समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को दिनांक 6 जनवरी 2026 को आयोजित बैठक मे उपलब्ध कराई जा चुकी है। उन्होंने बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार वर्तमान में उक्त निर्वाचन नामावलियों का निरंतर पुनरीक्षण गतिमान है यदि किसी पात्र निर्वाचन का नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित होने से छूट गया है तो फार्म 19ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन भर सकता है। फार्म 19 जिला विद्यालय निरीक्षक से प्रतिहस्ताक्षरित कराने के पश्चात संबंधित पदाभिहित अधिकारी/उप जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय बस्ती में जमा किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि निर्वाचक नामावली में सम्मिलित किसी भी नाम के विरुद्ध आपत्ति फार्म 7 भरकर प्रस्तुत की जा सकती है। वर्तमान निर्वाचक नामावली में यदि किसी मतदाता का नाम, पिता का नाम,उम्र,शिक्षण संस्थान का नाम एवं फोटो आदि त्रुटिपूर्ण है तो फार्म 8 भरकर जमा किया जा सकता है।
बैठक में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलो के प्रतिनिधिगण, उप जिलाधिकारी राजेश यादव, सहायक निर्वाचन अधिकारी ओम प्रकाश, वरिष्ठ प्रधान सहायक अजय पाण्डेय,वरिष्ठ सहायक पीयूष,परमहंस,संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।