सेवा संकल्प अभियान का शुभारम्भ 17 सितम्बर से ।

 बस्ती(उ0प्र0)- 16 सितम्बर 2026 ,(सू.वि., )मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 25वर्षो की निरन्तर सेवाकाल की जनकल्याणकारी उपल का अब्धियों को जन-जन तक पहुॅचाने तथा प्रत्येक नागरिक को विकसित भारत 2047 के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से जनपद में 17 सितम्बर से 17 अक्टूॅबर तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान का शुभारम्भ 17 सितम्बर 2026 को होगा। अभियान का शुभारम्भ प्रातः 10 बजे से 05 बजे के मध्य अस्पतालों में फल वितरण, रक्तदान शिविर, विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर टूटकिट वितरण किया जायेंगा। 

अभियान के प्रथम दिवस सायं 07 बजे का मुख्य आकर्षण आर्शीवाद का दीया होगा। 2014 के बाद केन्द्र एवं 2017 के बाद केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा सम्पन्न जनपद के सभी विभागों के प्रमुख इन्फ्रास्टेªक्चर, प्रोजेक्ट, तीर्थस्थलों, आवासो, चिकित्सालयों, शिक्षण संस्थानों, कार्यालयों तथा शहरी निकाय एवं पंचायत द्वारा किये गये निर्माण कार्यो यथा पंचायत सचिवालय, अन्नपूर्णा भवन, अमृत सरोवर आदि 10 प्रमुख स्थलों पर दीप प्रज्ज्वलन किया जायेंगा।