सेवा संकल्प अभियान के तहत कलेक्ट्रेट सभागार में भव्य समारोह ।
• सुरेश कुमार सिंह गौतम
बस्ती(उ0प्र0)– 17 सितम्बर 2026 ,(सू.वि.), देश के मा. यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और तकनीकी व निर्माण के देवता भगवान विश्वकर्मा की जयंती के पावन अवसर पर जनपद में ‘‘सेवा संकल्प अभियान‘‘ के तहत कलेक्टेªट सभागार में भव्य समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर गोसेवा आयोग उपाध्यक्ष महेश शुक्ला, जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र, विधायक हर्रैया अजय सिंह एवं जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना द्वारा संयुक्त रूप से कार्यक्रम में ’मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’ एवं विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अन्तर्गत स्थानीय युवाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से ’टूल किट और प्रोत्साहन स्वरूप डेमो चेक’ का वितरण किया गया।
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में लाभार्थी सुरेश चन्द्र, जितेन्द्र कुमार एवं अंजू देवी को रू. 05 लाख तथा भानुप्रताप शर्मा रू. 2.50 लाख एवं मंजीत कुमार को रू. 04 लाख रूपये का डेमो चेक दिया गया। इसी प्रकार विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में लाभार्थी श्रीमती रश्मि सोनी, अन्जू मिश्रा, धर्मेन्द्र कुमार गुप्ता, नन्दलाल गुप्ता, प्रदीप कुमार पाण्डेय, मुबारक हुसेन, रमेश कुमार शुक्ला, मुकेश प्रजापति, अजीत कुमार, मनोज कुमार, श्रीमती कौशिल्या देवी, शेषनाथ, श्रीमती सुमित्रा, श्रीमती ऊषा देवी, श्रीमती संगीता, श्रीमती कान्ती देवी, उमेशचन्द्र, रमेश कुमार, श्रीमती पुष्पा वर्मा, श्रीमती यशोदा, काशीराम, श्रीमती अंजनी देवी, गिरजेश मिश्रा, श्रीमती सुनीता गुप्ता, राम कुमार को हलवाई टेªड में टूलकिट वितरित किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए गो सेवा आयोग उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का जीवन जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित है। उनके जन्मदिन को ‘‘सेवा पखवाड़ा‘‘ के रूप में मनाना हमारे संकल्प को दर्शाता है। सेवा संकल्प अभियान पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान प्रदेश के युवाओं के सपनों को पंख लगा रहा है। उन्होने आम जनमानस से अपील किया कि मा. प्रधानमंत्री जी के जन्म दिवस पर संकल्प ले कि 05 दीया अवश्य जलायें।
कार्यक्रम की भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र’ ने कहा कि अंत्योदय का संकल्प आज धरातल पर दिखाई दे रहा है। समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के पहुंच रहा है। उन्होंने सभी अतिथियों और लाभार्थियों का आभार व्यक्त किया। उन्होने कहा कि युवा अपनी क्षमता का विकास देश की विकास में लगाकर अपनी कीर्ति स्थापित कर सकते है।
इस अवसर पर हर्रैया विधायक अजय सिंह ने कहा कि हमारी सरकार पारंपरिक हुनर को आधुनिक बाजार से जोड़ने का ऐतिहासिक काम कर रही है। विश्वकर्मा श्रम सम्मान और युवा उद्यमी योजना के जरिए ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में स्व-रोजगार की कोई कमी नही है। आज जो टूल किट और वित्तीय सहायता युवाओं को दी गई है, वह उनके स्वावलंबन का आधार बनेगी। इस अवसर पर सीडीओ सार्थक अग्रवाल, जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव, उपायुक्त उद्योग राजेश रोमन, एलडीएम आर.एन. मौर्या, विधायक प्रतिनिधि हर्रैया सरोज मिश्रा सहित में भारी संख्या में लाभार्थीगण उपस्थित रहें।